search

चीन की Alibaba.com से भारत सरकार की साझेदारी, क्‍या टिकटॉक की वापसी का रास्‍ता भी खुलेगा?

deltin55 12 hour(s) ago views 35

टेक क्रंच की एक रिपोर्ट (ref.) के अनुसार, भारत सरकार ने स्टार्टअप्स और छोटे बिजनेसेज को विदेशी खरीदारों तक पहुंचने में मदद करने के मकसद से एक चीन की Alibaba.com के साथ पार्टनरशिप की है। ये साझेदारी इसलिए खास है, क्‍योंकि गलवान झड़प के बाद चीन के कंस्‍यूमर ऐप्‍स और गेम्‍स, भारत में प्रतिबंध झेल रहे हैं। इनमें टिकटॉक, हैलो जैसे प्रमुख ऐप शामिल हैं। टिकटॉक का मालिकाना हक बाइटडांस के पास है। भारत को छोड़कर अन्‍य पड़ोसी देशों जैसे- नेपाल, पाकिस्‍तान में टिकटॉक अभी भी चल रहा है।



रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया इनिशिएटिव ने Alibaba.com के साथ कोलेबोरेशन किया है। इसका मकसद भारतीय स्टार्टअप्स को दुनिया में पहचान दिलाना और उन्‍हें सपोर्ट हासिल करवाना है। Alibaba.com का B2B (बिजनेस टु बिजनेस) प्लेटफॉर्म 200 से ज्‍यादा देशों और रीजन्‍स में 5 करोड़ से अध‍िक एक्टिव बायर्स को कंपनियों से कनेक्‍ट करता है। भारतीय स्‍टार्टअप्‍स के अलीबाबा में होने से उन्‍हें दुनिया के खरीदारों तक सीधी पहुंच मिलेगी।



टेक क्रंच की रिपोर्ट कहती है कि भारत ने चीनी ऐप्‍स और प्‍लेटफॉर्म्‍स पर जो बैन लगाया था, वह अब भी जारी है। सिर्फ अलीबाबा के एक्‍सपोर्ट-फोकस्‍ड प्‍लेटफॉर्म के साथ पब्‍ल‍िक कोलेबोरेशन किया गया है। यह पॉलिसी में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। सिर्फ एक सीमित जुड़ाव है। हालांकि एक्‍सपर्ट इसे छोटा लेकिन महत्‍वपूर्ण कदम मान रहे हैं।



भारत में टिकटॉक की वापसी को लेकर पिछले साल से ही कयास हैं। हालांकि भारत सरकार ने अपना रुख स्‍पष्‍ट करते हुए बता दिया था कि टिकटॉक पर बैन बरकरार है। गुजरे 6 साल में भारत का सोशल मीडिया मार्केट बहुत बदल गया है। शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म के तौर पर इंस्‍टाग्राम का बोलबाला है।


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
153591