डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए विभिन्न देशों में अपनाए गए सिस्टम का अध्ययन कर रही है।
अर्जुन राम मेघवाल ने स्पष्ट किया कि कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच "कोई टकराव" नहीं है और उच्च न्यायपालिका में रिक्तियों को भरने के लिए एक अच्छा परामर्श प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
अदालतों में बढ़ती लंबित मामलों की संख्या के बीच सरकार वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।