search

Indian Railway New Rules 2026: आज से बदले रेल टिकट बुकिंग नियम, जानिए नया टाइम और किन्हें मिलेगा फायदा

deltin55 11 hour(s) ago views 2

Indian Railway New Rules 2026: भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से यात्रा अन्य ट्रेवल के साधन (बस और प्लेन) की तुलना में काफी सुविधाजनक और किफायती माना जाता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि आज से IRCTC ने रेल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू कर दिए है। इस अहम बदलाव के तहत रेल टिकट बुकिंग का समय में बदलाव किया गया है। इस बदलाव की घोषणा पहले ही कर दी गई थी जो आज से लागू हो रही है। आइए जानते हैं…









आज यानी 12 जनवरी 2026 से आधार-प्रमाणित IRCTC यूजर्स एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन रात 12 बजे तक जनरल रिजर्व टिकट बुक कर सकेंगे। यह सुविधा पहले सीमित समय के लिए ही उपलब्ध थी। आईआरसीटीसी ने साफ किया है कि ARP के ओपनिंग डे पर अब सिर्फ आधार-ऑथेंटिकेटेड यूजर्स ही जनरल रिजर्व टिकट बुक कर पाएंगे।











रेल मंत्रालय के अनुसार, कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नियम सिर्फ IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा।













आधार-प्रमाणित यूज़र्स 11 जनवरी 2026 तक सिर्फ सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही ARP के पहले दिन टिकट बुक कर सकते थे। इससे पहले रेलवे ने इस समय सीमा को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया था।













पहले केवल पहले 15 मिनट के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया था। यह समय बाद में सुबह 8 से 10 बजे तक किया गया। इसे 29 दिसंबर 2025 को 8 से 12 बजे तक बढ़ाया गया। यह समय 5 जनवरी 2026 को 8 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया था। अब यह सुविधा 12 जनवरी से आधी रात तक उपलब्ध होगी।







इंडियन रेलवे के मुताबिक, इस कदम का मकसद यह पक्का करना है कि रिजर्वेशन सिस्टम का फायदा असली यात्रियों तक पहुंचे और दलालों या दूसरे गलत लोगों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल रोका जा सके।


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
153591