यूपी के इस जिले में VB-G RAM G योजना के तहत सृजित होंगे 50 लाख मानव दिवस, श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/mgnrega-aur-vb-g-ram-g-me-antar-kya-1766128070428-1766847176727-1766847217201-1768801770954.webpचालू वित्तीय वर्ष में 27 लाख मानव दिवस को ही मिली थी स्वीकृति
जागरण संवाददाता, बिजनौर। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत जिले में अगले वित्तीय वर्ष में 50 लाख मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। विभाग ने ब्लाक के अनुसार सभी ब्लाक का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। ब्लाक के अनुसार ही श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा।
मानव दिवस की सूची शासन को भेज दी गई है। इसकी स्वीकृति मिलने पर अप्रैल से गांवों में श्रमिकों को काम मिलने लगेगा।देहात के लोगों को गांवों में ही रोजगार दिलाने के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना संचालित थी। अब केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी कर दिया है।
योजना में पहले श्रमिकों को 100 दिन रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा जाता था जिसे बढ़ाकर अब 125 कर दिया गया है। हालांकि सभी श्रमिकों के लिए यह लक्ष्य नहीं रखा जाता है। दो से ढाई हजार श्रमिकों को ही 100 दिन रोजगार का लक्ष्य रहता है।
चालू वित्तीय वर्ष में मानव दिवस में भारी कटौती की गई थी। केवल 27 लाख मानव दिवस ही सृजित करने की स्वीकृति मिली थी। लेकिन इस वर्ष 50 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 1.85 लाख श्रमिक विभाग में क्रियाशील है। इन श्रमिकों को 50 लाख दिन रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। ब्लाक वार मानव दिवसों का भी आवंटन कर दिया गया है।
आवंटित मानव दिवस
ब्लाक
श्रमिक
मानव दिवस
अफजलगढ़
19788
650000
स्योहारा
16479
450000
धामपुर
12846
400000
हल्दौर
16526
400000
जलीलपुर
21346
450000
किरतपुर
8894
300000
कोतवाली
23206
650000
देवमल
16194
400000
नजीबाबाद
20779
650000
नहटौर
12994
300000
नूरपुर
16081
350000
योग
185128
5000000
नोट: ये मानव दिवस अगले वित्तीय वर्ष के लिए हैं।
अगले वित्तीय वर्ष के लिए मानव दिवस की सूचना शासन को भेज दी गई है। उम्मीद है कि इसे स्वीकृति मिल जाएगी। श्रमिकों को गांव में चलने वाली योजनाओं में काम दिलाया जा रहा है।
-आरबी यादव, उपायुक्त, स्वत: रोजगार
Pages:
[1]