22 रेलगाड़ियां रद... पंजाब में होली से पहले बढ़ी टेंशन, WL 100 पार और कुछ में बुकिंग बंद
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Accident_hisar-1771308443690_m.webpकैप्शन: होली से पहले ट्रेनों में सीटें फुल (जागरण फोटो)
जागरण संवाददाता, जालंधर। होली का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन अभी से रेलगाड़ियां फुल चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिल पा रही है। कई रेल गाड़ियों की वेटिंग 100 से पार हो चुकी है और कुछ की वेटिंग लिस्ट की सीमा समाप्त हो गई है, जिसके चलते उनमें “नो मोर बुकिंग“ का विकल्प आ गया है। यानी कि उनकी बुकिंग बंद हो चुकी है। इसका परिणाम यह है कि जनरल डिब्बों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जहां यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।
नए नियमों के अनुसार, वेटिंग टिकट होने पर यात्री स्लिपर कोच में नहीं जा सकते और उन्हें जनरल डिब्बे में ही यात्रा करनी पड़ रही है। इस समय 22 रेलगाड़ियां पहले से ही रद चल रही हैं। जो रेल गाड़ियां चल रही हैं, वे भी देरी से पहुंच रही हैं और उनमें सीट न मिलने से यात्रियों की परेशानियां दोगुणा बढ़ गई हैं।
रेलगाड़ियों की लेटलतीफी की बात करें तो अमृतसर क्लोन स्पेशल पौने सात घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, स्वराज एक्सप्रेस पौने चार घंटे, सरयु-यमना एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, हेमकुंट एक्सप्रेस ढाई घंटे, दादर एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देहरादून एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस सवा एक घंटा, हावड़ा मेल, अकाल तख्त एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटा, लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौना घंटा, स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची हैं।
तिथि
ट्रेन का नाम
ट्रेन नंबर
स्थिति / वेटिंग
18
अमरनाथ एक्सप्रेस
15098
No More Booking
18
सरयु-यमुना एक्सप्रेस
14650
No More Booking
18
अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस
13006
No More Booking
18
अर्चना एक्सप्रेस
12356
No More Booking
18
माता वैष्णो देवी कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस
15656
No More Booking
18
कोलकाता एक्सप्रेस
13152
69
18
गरीबरथ एक्सप्रेस
12204
78
18
कटिहार एक्सप्रेस
15708
92
18
हमसफर एक्सप्रेस
22318
72
19
कोलकाता एक्सप्रेस
13152
No More Booking
19
लोहित एक्सप्रेस
15652
115
19
दुर्ग्याणा एक्सप्रेस
12358
135
19
अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस
15708
74
19
शहीद एक्सप्रेस
14674
80
19
गंगा सतलुज एक्सप्रेस
13308
75
19
अमृतसर-हावड़ा मेल
13006
145
Pages:
[1]