search

22 रेलगाड़ियां रद... पंजाब में होली से पहले बढ़ी टेंशन, WL 100 पार और कुछ में बुकिंग बंद

deltin33 4 hour(s) ago views 363
  

कैप्शन: होली से पहले ट्रेनों में सीटें फुल (जागरण फोटो)



जागरण संवाददाता, जालंधर। होली का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन अभी से रेलगाड़ियां फुल चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिल पा रही है। कई रेल गाड़ियों की वेटिंग 100 से पार हो चुकी है और कुछ की वेटिंग लिस्ट की सीमा समाप्त हो गई है, जिसके चलते उनमें “नो मोर बुकिंग“ का विकल्प आ गया है। यानी कि उनकी बुकिंग बंद हो चुकी है। इसका परिणाम यह है कि जनरल डिब्बों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जहां यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।

नए नियमों के अनुसार, वेटिंग टिकट होने पर यात्री स्लिपर कोच में नहीं जा सकते और उन्हें जनरल डिब्बे में ही यात्रा करनी पड़ रही है। इस समय 22 रेलगाड़ियां पहले से ही रद चल रही हैं। जो रेल गाड़ियां चल रही हैं, वे भी देरी से पहुंच रही हैं और उनमें सीट न मिलने से यात्रियों की परेशानियां दोगुणा बढ़ गई हैं।

रेलगाड़ियों की लेटलतीफी की बात करें तो अमृतसर क्लोन स्पेशल पौने सात घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, स्वराज एक्सप्रेस पौने चार घंटे, सरयु-यमना एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, हेमकुंट एक्सप्रेस ढाई घंटे, दादर एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देहरादून एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस सवा एक घंटा, हावड़ा मेल, अकाल तख्त एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटा, लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौना घंटा, स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची हैं।

  
तिथिट्रेन का नामट्रेन नंबरस्थिति / वेटिंग
18अमरनाथ एक्सप्रेस15098No More Booking
18सरयु-यमुना एक्सप्रेस14650No More Booking
18अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस13006No More Booking
18अर्चना एक्सप्रेस12356No More Booking
18माता वैष्णो देवी कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस15656No More Booking
18कोलकाता एक्सप्रेस1315269
18गरीबरथ एक्सप्रेस1220478
18कटिहार एक्सप्रेस1570892
18हमसफर एक्सप्रेस2231872
19कोलकाता एक्सप्रेस13152No More Booking
19लोहित एक्सप्रेस15652115
19दुर्ग्याणा एक्सप्रेस12358135
19अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस1570874
19शहीद एक्सप्रेस1467480
19गंगा सतलुज एक्सप्रेस1330875
19अमृतसर-हावड़ा मेल13006145
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472441