search

गोरखपुर में ई-रिक्शा नंबर प्लेट से पुलिस परेशान, त्रिनेत्र कैमरे भी हो रहे फेल

deltin33 3 hour(s) ago views 647
  

हरे रंग में ई-रिक्शा। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस को हरे रंग के ई-रिक्शा की नंबर प्लेट पढ़ने में परेशानी हो रही है। छोटे नंबर प्लेट आपरेशन त्रिनेत्र के सीसी कैमरे में कैद तो हो जाते हैं, लेकिन जूम करने पर नंबर धुंधला दिखाई देता है। पुलिस का कहना है कि इसी कारण ऐसे वाहनों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है और अपराधी इसका फायदा उठाते हैं।

शहर में केवल सफेद रंग के ई-रिक्शा चलाने का निर्देश है। हालांकि, वर्ष 2025 में आरटीओ ने रंग-बिरंगे ई-रिक्शा को सफेद रंग में कराने का निर्देश जारी किया था। आरटीओ ने डीलरों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया कि जिन वाहनों को उन्होंने बेचा है, उनके मालिकों को बुलाकर एक महीने के भीतर सफेद रंग में कराया जाए।

यदि ऐसा नहीं हुआ तो डीलर, चालक और गाड़ी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यातायात पुलिस भी मौजूद थी। इसके बावजूद कई वाहन मालिक आज भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर जेल में बंदी पर हमले की जांच तेज, पुलिस दर्ज करेगी अहम बयान

खासकर हरे रंग के ई-रिक्शा की नंबर प्लेट में लिखा नंबर उसी रंग का होने के कारण सीसी कैमरे के फुटेज में भी पढ़ने में कठिनाई होती है। पुलिस ने हाल की घटनाओं में सीसी कैमरे का फुटेज जांचते समय इस समस्या का सामना किया। पुलिस के अनुसार रंग-बिरंगे ई-रिक्शा चलने से कानून व्यवस्था प्रभावित हो रहीं है।

शहर में हरे, लाल, पीले और नीले रंग के कई ई-रिक्शा अभी भी सफेद नहीं किए गए हैं। जबकि आरटीओ को निर्देश दिए एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन, आरटीओ की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न ही यातायात पुलिस ने ही अभियान चलाया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472399