रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/ranchi-plane-crash-1771867416938_m.webpडिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/ranchi-plane-crash-1771869022660.jpg
क्रैश हुआ विमान।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में क्रैश हो गया है।#Ranchiplanecrash #planecrash pic.twitter.com/XMjsNB5vCI — Piyush Pandey (@piyush_bebak_) February 23, 2026
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में विमान मिला है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/ranchi-plane-crash-1771868108187.jpg
प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/ranchi-plane-crash-1771868177351.jpg
रांची एयरपोर्ट के अनुसार एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से उसका संपर्क हुआ, फिर कंट्रोल अगले स्टेशन को सौंप दिया गया।
इसके बाद संपर्क टूट गया। प्लेन ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया। राज्य को इस बारे में बता दिया गया है। सभी जरूरी SOPs का पालन किया जा रहा है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]