search

रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार

deltin33 Yesterday 22:57 views 840
  



डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

  

क्रैश हुआ विमान।


रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में क्रैश हो गया है।#Ranchiplanecrash #planecrash pic.twitter.com/XMjsNB5vCI — Piyush Pandey (@piyush_bebak_) February 23, 2026


स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में विमान मिला है।

  

प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे।

  

रांची एयरपोर्ट के अनुसार एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से उसका संपर्क हुआ, फिर कंट्रोल अगले स्टेशन को सौंप दिया गया।

इसके बाद संपर्क टूट गया। प्लेन ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया। राज्य को इस बारे में बता दिया गया है। सभी जरूरी SOPs का पालन किया जा रहा है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475797