पानीपत: रिफाइनरी रोड पर भीषण टक्कर। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, मतलौडा। गांव आसन कलां से रिफाइनरी रोड पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक को रोहतक रेफर किया था।
आसन कलां निवासी अरविन्द ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को शाम करीब 7 बजे वह अपने साथी सन्नी, सोनिया और रघुमांजी के साथ बाइक पर रिफाइनरी रोड से गांव आसन कलां की ओर जा रहे थे।
सामने से आए एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। चारों को चोटें आईं। थर्मल चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  |