search

आज से शुरू हो रही है ISC-12वीं की बोर्ड परीक्षा, UP Board वाले ये तारीख कर लें नोट

cy520520 8 hour(s) ago views 710
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। बोर्ड परीक्षा आ चुकी है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में सबसे पहले काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) की आइएससी-12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। मेरठ में आइएससी परीक्षार्थियों का पहला पेपर शुक्रवार 13 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज का होगा।

वैसे तो काउंसिल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार को साइकोलाजी पेपर के साथ हो चुकी है लेकिन यह कोर्स मेरठ के किसी स्कूल में नहीं है। काउंसिल की बोर्ड परीक्षा में आइएससी-12वीं में 598 परीक्षार्थी और आइसीएसई-10वीं में 1,566 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।

काउंसिल के अंतर्गत मेरठ के कन्वीपरशिप में मेरठ, बागपत, बड़ौत, मोदीनगर, गढ़मुक्तेवर, खतौली के कुल 13 स्कूल हैं। इस वर्ष कक्षा 12वीं की कन्वीनरशिप सेंट मेरीज एकेडमी और कक्षा 10वीं की कन्वीनरशिप आल सेंट्स स्कूल के पास है।

काउंसिल की बोर्ड परीक्षा में मेरठ के स्कूलों में सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट थामस इंग्लिश मीडियम स्कूल, आल सेंट्स स्कूल, सेंट पैट्रिक्स स्कूल और आरएन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थी हैं।

इनके अलावा कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल और सेंट जेम्स स्कूल में कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। काउंसिल की कक्षा 12वीं की सभी प्रमुख परीक्षाएं दोपहर बाद की पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं सुबह की पाली में सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

17-18 को सभी परीक्षाएं होंगी शुरू
वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में आइएससी की परीक्षा के बाद आइसीएसई-10वीं की परीक्षा 17 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज पेपर के साथ शुरू होगी। 17 फरवरी को ही सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष जिले में कक्षा 10वीं में 16,429 परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं में 14,378 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा गणित विषय के साथ शुरू होगी। वहीं 12वीं परीक्षा कौशल विषयों से शुरू होगी। इसके बाद 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में कक्षा 10वीं में 38,582 परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं में 38,378 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले इन बातों पर गौर करें परीक्षार्थी

  • परीक्षा के पूर्व की पूरी रात अथवा अधिक समय तक बिलकुल पढ़ाई न करें।
  • अब तक की गई तैयारियों का ब्रीफ रिवीजन करें।
  • परीक्षा से पहले न्यूनतम सात घंटे की नींद जरूर लें।
  • हाल टिकट, प्रवेश पत्र, यूनिफार्म आदि जरूरी सामान ठीक से रख लें।
  • दबाव में आकर खाली पेट परीक्षा देने बिलकुल न जाएं।
  • अधिक खाने से नींद व नहीं खाने से होगी थकान, आखा पेट खाकर जाएं।
  • मन को मनोवैज्ञानिक मजबूती देने के लिए परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले जरूर पहुंचे।
  • परीक्षा केंद्र पर अन्य परीक्षार्थियों से तैयारी पर कतई चर्चा न करें।
  • तैयारी पर चर्चा से कुछ छूटने की आशंका घर कर जाती है।
  • परीक्षा कक्ष में दूसरों की करनी पर नजर न डालें, जो तैयार किया उसी पर केंद्रित रहें।
  • पेपर ध्यान से पढ़ें, प्रश्न को समझने के बाद उत्तर लिखना शुरू करें।
  • परीक्षा समय को घंटों में बांटकर लक्ष्य तय करें
  • कठिन प्रश्नों को छोड़कर आसान प्रश्नों को पहले हल करें।
  • माइंड ब्लैंक होने पर आंख बंद कर लंबी सांस लें, याद करने में मदद मिलेगी।
  • अंतिम पांच मिनट उत्तर पुस्तिका का रिवीजन करने के लिए रखें।
  • उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों की नंबरिंग ठीक से जांच लें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156996