Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति के दिन क्या करें और क्या नहीं? अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

LHC0088 2025-11-13 18:13:02 views 528
  

Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति के दिन करें ये काम।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वृश्चिक संक्रांति का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान सूर्य को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य नारायण की उपासना करने से कुंडली से अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है। वृश्चिक संक्रांति वह महत्वपूर्ण दिन है, जब सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस दिन (Vrishchik Sankranti 2025) क्या करना चाहिए और क्या नहीं? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
वृश्चिक संक्रांति पर क्या करें? (Vrishchik Sankranti 2025 Dos?)

  • इस दिन सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर यह मुश्किल है, तो घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद गुड़, तिल, कंबल, अनाज, लाल वस्त्र और तांबे के बर्तन का दान करें। इन चीजों का दान करने से सूर्य देव खुश होते हैं और जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है।
  • सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल में रोली और लाल फूल मिलाकर अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः“ या “ॐ घृणि सूर्याय नमः** मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है।
  • वृश्चिक संक्रांति का समय पितरों के तर्पण के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और ब्राह्मणों को भोजन कराने से पितृ दोष दूर होता है।
  • इस दिन भागवत कथा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

वृश्चिक संक्रांति पर क्या न करें? (Vrishchik Sankranti 2025 Donts)

  • इस दिन प्याज, लहसुन, मांसाहार और मदिरा का सेवन न करें।
  • इस दिन किसी का अपमान न करें और झूठ बोलने से बचें।
  • संक्रांति के दिन शरीर पर तेल से मालिश करना वर्जित माना जाता है।
  • इस दिन पिता का अपमान न करें।

करें ये असरदार उपाय (Vrishchik Sankranti 2025 Remedies)

  • इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से कुंडली सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
  • इस दिन गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से सभी ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
  • इस दिन बेल या आंवले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, इससे ग्रह दोष दूर होते हैं।


यह भी पढ़ें- Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति के दिन इन चीजों के दान से मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति के दिन इन चीजों के दान से मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134450

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.