search

आपरेशन करके पेट में ही छोड़ दिया स्पंज, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल की महिला चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chikheang 2025-12-12 22:07:36 views 1257
  

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में लापरवाही का मामला, मरीज के पेट में स्पंज छोड़ने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर पर केस दर्ज हुआ है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. सौम्या सक्सेना द्वारा एक महिला का आपरेशन करने के बाद पेट में ही काटन का स्पंज छोड़ दिया गया। आरोप है कि महिला चिकित्सक की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कोर्ट के आदेश पर एफआइआर

पीड़ित महिला का प्राइवेट अस्पताल में दोबारा आपरेशन करके पेट से काटन का स्पंज निकाला गया, तब जाकर उसकी जान बच सकी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली थाने में करीब डेढ़ वर्ष बाद महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।
गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी

प्रतापगढ़ जिले की जमेठी कुंडा निवासी सज्जन प्रजापति की पत्नी रन्नो का आठ मार्च 2024 को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर आपरेशन किया गया था। गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। रन्नो अस्पताल में ही 15 मार्च तक आपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक डाॅ. सौम्या सक्सेना की देखरेख में रही।
डॉक्टर की हीलाहवाली

आपरेशन के बाद भी पेट में लगातार दर्द होता रहा। आरोप है कि डाॅक्टर से जब इस बारे में बताया गया तो पेट में गैस की वजह से दर्द होने की बात कहकर हीलाहवाली की गई। इसके बाद 15 मार्च की दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कई दिनों बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर स्वजन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। जहां अल्ट्रासाउंड में पेट के अंदर काटन का स्पंज होने की बात पता चली। 27 जुलाई को प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन कर काटन का स्पंज निकाला गया।
पुलिस ने नहीं दर्ज किया था केस

आरोप है कि रन्नो ने कोतवाली से लेकर पुलिस आयुक्त तक को शिकायत पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर संजय कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में मामले में Allahabad HC में अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी

यह भी पढ़ें- राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कालेज का शासी निकाय किस आरोप में निलंबित, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जांच समिति की अहम होगी रिपोर्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244