प्रदूषण के चलते मास्क लगाकर चलती छात्राएं। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, पटना। ठंड के साथ प्रदूषण भी सेहत पर असर डाल रहा है। राजधानी में सबसे प्रदूषित क्षेत्र मुरादपुर रहा, जहां का एक्यूआइ 200 रिकार्ड किया गया। वहीं, दानापुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 184, पटना सिटी का 114, तारामंडल के पास 167 एवं राजवंशी नगर के पास 144 एक्यूआइ दर्ज हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बीते 10 दिनों के दौरान दानापुर की हवा पहले की तुलना में शुक्रवार को ठीक रही। वहीं, राज्य के तीन शहरों के बिहारशरीफ, किशनगंज एवं हाजीपुर की हवा शुक्रवार को सबसे अधिक प्रदूषित रही। हाजीपुर का एक्यूआइ 220, किशनगंज का 210 एवं बिहारशरीफ का 207 एक्यूआइ दर्ज किया गया।
राज्य के सात शहरों के बेतिया, कटिहार, छपरा, समस्तीपुर, आरा, सहरसा एवं मोतिहारी की हवा पहले की तुलना में संतोषजनक रही। वहीं, राजगीर, पटना, भागलपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, अररिया, गया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सासाराम एवं सिवान मध्यम दर्जे के प्रदूषित शहरों में से एक रहे।
प्रदूषण के स्तर पर सुधार का कारण मौसम में बदलाव है। हवा की गति कम होने के साथ धुंध का प्रभाव रहने और ओस की बूंदे गिरने से प्रदूषण का घनत्व कम होने से हवा में सुधार आया है। राजधानी के दानापुर में 10 दिनों के दौरान हवा की गुणवत्ता पर प्रभात रंजन की रिपोर्ट।
यहां की हवा संतोषजनक
शहर AQI वायु गुणवत्ता श्रेणी
बेतिया
95
संतोषजनक
कटिहार
95
संतोषजनक
छपरा
95
संतोषजनक
समस्तीपुर
95
संतोषजनक
आरा
92
संतोषजनक
सहरसा
86
संतोषजनक
मोतिहारी
67
अच्छा
मध्यम प्रदूषित वाले शहर
शहर एक्यूआइ (AQI) वायु गुणवत्ता श्रेणी
राजगीर
173
मध्यम प्रदूषित
पटना
161
मध्यम प्रदूषित
भागलपुर
153
मध्यम प्रदूषित
औरंगाबाद
151
मध्यम प्रदूषित
बेगूसराय
143
मध्यम प्रदूषित
अररिया
128
मध्यम प्रदूषित
गया
124
मध्यम प्रदूषित
मुंगेर
123
मध्यम प्रदूषित
मुजफ्फरपुर
118
मध्यम प्रदूषित
सासाराम
118
मध्यम प्रदूषित
सिवान
116
मध्यम प्रदूषित
नोट: सभी शहरों में AQI 116 से 173 के बीच है, जो मध्यम प्रदूषित श्रेणी में आता है। संवेदनशील लोग (बच्चे, बुजुर्ग, श्वास रोगी) बाहर कम समय बिताएं और मास्क का उपयोग करें।
हवा के गुणवत्ता की श्रेणी
| AQI रेंज | श्रेणी | रंग कोड | | 0 - 50 | अच्छा | ● हरा | | 51 - 100 | संतोषजनक | ● हल्का हरा | | 101 - 200 | मध्यम प्रदूषित | ● पीला | | 201 - 300 | खराब | ● नारंगी | | 301 - 400 | बहुत खराब | ● लाल | | 401 - 450 | गंभीर | ● मैरून |
|