search

UP flight delays: खराब मौसम से लेट हुए कई विमान,एयरपोर्ट पर यात्री रहे परेशान

cy520520 2025-12-20 12:06:12 views 1214
  

गोरखपर एयरपोर्ट। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Gorakhpur flight Status: खराब मौसम का असर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गोरखपुर की उड़ानों पर पड़ा। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से आने-जाने वाले कई विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।

कोहरे की वजह से दृश्यता कम रहने से न सिर्फ विमानों के आगमन में देरी हुई, बल्कि प्रस्थान करने वाली उड़ानों का शेड्यूल भी बिगड़ गया। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली से आने वाला स्पाइसजेट का विमान सुबह 10:50 बजे के बजाय 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचा। इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट, जो 11:40 बजे निर्धारित थी, दोपहर एक बजे आया।

मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3:20 बजे की जगह 4:18 बजे पहुंची, जबकि कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3:30 के बजाय शाम 5:39 बजे एयरपोर्ट पर उतरी।

मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी अपने तय समय 6:15 बजे की जगह 7:09 बजे पहुंच सकी।आगमन में देरी का सीधा असर प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 11:30 के बजाय 12:22 बजे रवाना हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- Gorakhpur Weather Update: कोहरे की चादर में ढका गोरखपुर रहा शिमला से भी ठंडा, दो दिन में सात डिग्री नीचे आया तापमान

इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12:10 की जगह 1:59 बजे उड़ान भर सकी। कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3:50 के बजाय शाम 6:30 बजे रवाना हुई। इसी तरह मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की शाम 6:50 की फ्लाइट 8:09 बजे गई, जबकि अकासा एयर की बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 7:30 के स्थान पर रात 8:31 बजे उड़ान भर सकी।

गुरुवार को कोहरे के कारण जयपुर दिल्ली डायवर्ट की गई उड़ानों के यात्रियों को शुक्रवार को गोरखपुर लाया गया।एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए अपनी उड़ान की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737