किशोरी ने दारोगा पर लगाया था झूठा आरोप, मजिस्ट्रेट के सामने मुकर गई, CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई

deltin33 2025-10-18 20:07:28 views 894
  

प्रयागराज में कल्याणपुर पुलिस चौकी के दारोगा पर किशोरी ने झूठा आरोप लगाया था। प्रतीकात्मक फोटो  



प्रयागराज/हरिसेनगंज (प्रयागराज)। कल्याणपुर पुलिस चौकी में तैनात दारोगा पर किशोरी ने झूठा आरोप लगाया था। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया और दारोगा पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। बल्कि उसने बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मुख्य आरोपित किशोर पर दुष्कर्म का आरोप मढ़ा। साथ ही किशोर के पिता, चाचा और दोस्त पर कई तरह के आरोप लगाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बहकावे में आकर दारोगा पर लगाया था गलत आरोप

किशोरी ने किसी के बहकावे में आकर दारोगा पर गलत आरोप लगाने की बात स्वीकार की। उधर, सीसीटीवी की जांच से भी सच्चाई सामने आई है। फुटेज में लड़की और आरोपित किशोर का दोस्त, चाचा, पिता नजर आ रहे हैं, लेकिन दारोगा कहीं नहीं दिख रहा है। पकड़े जाने के बाद लड़की अपने परिवार के साथ घर गई थी। वाहन में दारोगा नहीं दिखाई दिया। ऐसे और भी कई तकनीकी साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर किशोरी के आरोप की सच्चाई नहीं मिली है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी को कुछ लोग भगा ले गए थे

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को 13 अक्टूबर की रात कुछ लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए दारोगा रविंद्र शर्मा को विवेचना दी गई। दारोगा ने किशोरी को सकुशल बरामद किया। इसके बाद घरवाले लड़की को लेकर घर चले गए।
दारोगा पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

इसी बीच लड़की और उसके घरवालों ने दारोगा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। मुकदमे की विवेचना में लापरवाही बरतने और एसओपी का पालन नहीं करने के आरोप में दारोगा को निलंबित कर दिया गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज और दूसरे वैज्ञानिक साक्ष्य में दारोगा पर लगे आरोप सही नहीं मिले।
प्रेमी पर दुष्कर्म करने का लड़की ने लगाया आरोप

पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने शुक्रवार को अपने प्रेमी पर दुष्कर्म करने, उसके दोस्त और परिवार के सदस्यों पर कई आरोप लगाए। इस दौरान उसने दारोगा पर कोई आरोप नहीं लगाया, बल्कि किसी के बहकावे में आने की बात कही। फिलहाल पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए मुख्य आरोपित की तलाश कर रही है।
डीसीपी गंगानगर बोले- तीन आरोपित गिरफ्तार

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने किशोर पर दुष्कर्म करने और उसके परिवार के सदस्य, दोस्त पर आरोप लगाया है। दारोगा पर कोई आरोप नहीं लगाया। मुकदमे में संबंधित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर घर में छाई खामोशी, बेरहमी से रिटायर्ड फौजी की हुई थी हत्या, 20 दिन बाद भी न्याय की उम्मीद में हैं स्वजन

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले प्रयागराज पुलिस का तोहफा, सर्विलांस टीम ने लौटाए खोए हुए मोबाइल, लोगों के खिले चेहरे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1110K

Threads

0

Posts

3310K

Credits

administrator

Credits
339198

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.