search
 Forgot password?
 Register now
search

पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज पति ने फंदे से लटक कर दी जान

Chikheang 2025-12-14 17:38:03 views 1239
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवादसूत्र, कोटवा बाजार। पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज पति ने छत की कुंडी से लटककर जान दे दी।शव देख ससुराल के लोग सन्न रह गए।एक माह पूर्व परेदस से आया पति ससुराल में ही रह रहा था। नेबुआ नौरंगिया के चितहा गांव के 35 वर्ष के अविनाश प्रसाद की शादी क्षेत्र के ही चखनी भोज गांव के टोला अटल छपरा के परमानंद की पुत्री वर्षा से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अविनाश हरियाणा में रहकर मेहनत, मजदूरी करते थे। एक माह पूर्व हरियाणा से वे घर आए और अगले दिन ससुराल चले गए। बताया जा रहा कि शुक्रवार की सुबह पति, पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज अविनाश गुमशुम होकर कमरे में सो गए। सुबह करीब 11 बजे ससुराल के लोगों संग खाना खाए। वर्षा व ससुराल के लोग अपने काम में व्यस्त हो गए।

दोपहर दो बजे वर्षा आवाज देते हुए कमरे में गई तो पति का शव छत की कुंडी से गमछा के सहारे लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर स्वजन व आसपास के लोग आ गए। कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। पुलिस आ गई। कमरे की जांच पड़ताल कर पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव काे नीचे उतरवाया।

शरीर पर किसी तरह का कोई चोट नहीं मिला।थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- अब मोबाइल पर मिलेगी डाक सेवा 2.0 एप से डाकघर की अधिकांश सुविधाएं, एक क्लिक में हो जाएगा सारा काम


पांच वर्ष पूर्व हुई थी दूसरी शादी
अविनाश की पहली पत्नी की बीमारी से मृत्यु हो गई। पांच पर्ष पूर्व वर्षा से दूसरी शादी हुई। दोनों से दो बच्चे हैं। वर्षा की भी पहली शादी चल नहीं पाई। पति से अलगाव होने के बाद आपसी सुलह समझौता से दोनों अलग हो गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com