search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Election 2025: BJP ने की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा, इन दिग्गजों का नाम शामिल

Chikheang 2025-9-28 19:12:59 views 1258
  BJP ने की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा





डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जोर शोर से तैयारी में लगी है। भाजपा के बड़े नेता लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे है। वहीं अब पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
45 नेताओं को बिहार चुनाव समिति में शामिल

बीजेपी ने कुल 45 नेताओं को बिहार चुनाव समिति में शामिल किया है। जिसमें बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल का नाम पहले नंबर पर रखा है। जिसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रखा गया है।



बिहार चुनाव अभियान समिति 2025 में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, मंगल पाण्डेय, डॉ. संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, राजीव प्रताप रूड़ी, सतीश चन्द्र दुबे और राजभूषण निषाद को रखा गया है।

इसके अलावा डॉ प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, ऋतुराज सिन्हा, सैयद शाहनवाज हुसैन, रमा देवी, प्रदीप कुमार सिंह जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर और अशोक यादव को भी शामिल किया गया है।


सांसद विवेक ठाकुर को भी जगह

साथ ही सांसद विवेक ठाकुर, शंभू शरण पटेल, धर्मशीला गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), कृष्ण कुमार मंटू, राम नारायण मंडल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, हरि मांझी और अशोक अग्रवाल को भी शामिल किया गया है।

इन सब के अलावा लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, यू.पी. शर्मा, राजेन्द्र चौपाल, उपेन्द्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी को भी बिहार चुनाव अभियान समिति 2025 में शामिल किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953