search

दरभंगा की अंतिम महारानी का निधन, भारत में राजशाही की आखिरी निशानी थीं काम सुंदरी देवी

cy520520 2026-1-12 10:26:58 views 1299
  

काम सुंदरी देवी, दाएं पुरानी तस्वीर। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार के दरभंगा महाराज स्व. कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी काम सुंदरी देवी (96) का निधन हो गया। वे लंबे दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने निजी आवास राज परिसर स्थित कल्याणी निवासी में अंतिम सांस ली।

महाधिरानी की उपाधि रखने वाली भारत की वे अंतिम जीवित नागरिक थीं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालाकि, महाधिरानी के पौत्र राजकुमार कपिलेश्वर सिंह के आने का इंतजार किया जा रहा है।

महाधिरानी के निधन की सूचना से पूरे मिथिलांचल शोक की लहर है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग पहुंचकर शोक जताया है। महाधिरानी की शादी 1940 में हुई थी। महाराजा कामेश्वर सिंह की पहली पत्नी कामेश्वरी प्रिया और दूसरी पत्नी राजलक्ष्मी का पहले ही निधन हो चुका है।

महाधिरानी कामसुंदरी देवी अपने पति महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना महाराज की कृति को जनल-जन तक पहुंचाने का काम कर रही थी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने अनुकरणीय काम की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163841