बिहार ने रचा इतिहास: 63 साल बाद 67% मतदान, पिछले 4 चुनाव में महिलाओं ने वोटिंग में पुरुषों को पछाड़ा

LHC0088 2025-11-12 03:07:22 views 1042
  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 67 प्रतिशत मतदान, 63 साल का टूटा रिकॉर्ड (ANI)



राज्य ब्यूरो, पटना। देश की आजादी के उपरांत बिहार विधानसभा चुनाव में 2025 में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। पहली बार रिकॉर्ड 67 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया है। पहले चरण में छह नवंबर को 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, मंगलवार को दूसरे चरण में 68.89 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसके साथ ही सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रेसवार्ता में देर शाम यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रात नौ बजे बताया कि दूसरे चरण के करीब दो हजार बूथों से अभी आंकड़े लिया जाना शेष है। देर शाम तक मिले आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण वाले 20 जिले में सर्वाधिक कटिहार में 78.63, किशनगंज में 78.06 एवं पूर्णिया में 76.04 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

अब 14 नवंबर को भारत निर्वाचन अयोग की ओर बिहार के 46 मतगणना स्थलों पर सुबह आठ बजे मतगणना कराया जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि बंपर वोटिंग पीछे एनडीए सरकार की ओर से जीविका समूह से जुड़े महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत हर परिवार की महिला को 10 हजार रुपये एवं लगभग दो करोड़ परिवार को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाना है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य कारण भी है।

मतदान कार्य में 1.80 करोड़ हजार से अधिक जीविका दीदी व महिला कार्यकर्ताओं को पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए लगाया गया था। मतदान के उपरांत हर बूथ पर उपस्थित चुनाव एजेंट को फार्म-सी दिया गया जिसमें मतदान से संबंधित सभी सूचनाएं दर्ज हैं। सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
बंपर वोटिंग के प्रमुख कारण:

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ने के पीछे वैसे तो कई कारण बताए जा रहे हैं। किंतु, इनमें 2 मुख्य हैं।

पहला व मुख्य कारण दिवाली एवं छठ में विभिन्न राज्यों में प्रवास करने वाले मतदाताओं के लिए दीवाली एवं छठ पर 13 हजार से अधिक ट्रेनें चलाने एवं आए हुए लोगों का मतदान के लिए रुकना है।

दूसरा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के अतिरिक्त राजनीतिक दलों की ओर मतदाताओं को दिए गए लाभ एवं घोषणा वगैरह सम्मिलित है।
1962 से अब तक के चुनाव में महिला-पुरुष की सहभागिता
वोटिंग प्रतिशत

    वर्ष महिला पुरुष कुल
   
   
   1962
   32.47
   54.94
   44.47
   
   
   1967
   41.09
   60.82
   51.51
   
   
   1969
   41.43
   62.86
   52.79
   
   
   1972
   41.3
   63.06
   52.79
   
   
   1977
   38.32
   61.49
   50.51
   
   
   1980
   46.86
   66.57
   57.28
   
   
   1985
   45.63
   65.81
   56.27
   
   
   1990
   53.25
   69.63
   62.04
   
   
   1995
   55.80
   67.13
   61.79
   
   
   2000
   53.28
   70.71
   62.57
   
   
   2005-फरवरी
   42.52
   49.95
   46.50
   
   
   2005-अक्टूबर
   44.49
   47.02
   45.85
   
   
   2010
   54.49
   51.12
   52.73
   
   
   2015
   60.48
   53.32
   56.91
   
   
   2020
   59.69
   54.45
   57.29
   
   
   2025
   71.6
   62.8
   66.91
   
यूं चढ़ा मतदान का ग्राफ

प्रथम चरण

  • 9 बजे 13.13
  • 11 बजे 27.65
  • 01 बजे 42.31
  • 03 बजे 53.77
  • 05 बजे 60.18
  • 07 बजे 65.08


द्वितीय चरण

  • 9 बजे 14.55
  • 11 बजे 31.28
  • 01 बजे 47.62
  • 03 बजे 60.40
  • 05 बजे 67.14
  • 07 बजे 68.76
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.