search
 Forgot password?
 Register now
search

एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के एक्जिट पोल में भी बिहार में फिर राजग सरकार

deltin33 2025-11-13 04:07:04 views 1199
  

एग्जिट पोल में बिहार में फिर एनडीए सरकार।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: बुधवार को आए दो नए एक्जिट पोल में भी बिहार में राजग को सत्ता में फिर से वापसी करते हुए दिखाया गया है। एक्सिस माय इंडिया ने जहां सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट बढ़त दिखाई है तो वहीं टुडेज चाणक्य ने राजग की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। दोनों एक्जिट पोल ने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन का आकलन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद आए मैट्रिज, पी मार्क, जेवीसी पोल, पीपल्स पल्स, पीपल्स इनसाइड, चाणक्य स्ट्रैटजीज और एनडीटीवी पोल आफ पोल्स ने भी अपने-अपने एक्जिट पोल में राजग को सत्ता में फिर लौटते हुए दिखाया है।

बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर यानी शुक्रवार को आएंगे।एक्सिस माय इंडिया ने राजग के 121-141 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है जबकि महागठबंधन को 98-118 से सीटें मिलने की संभावना जताई है। उसने जनसुराज को 0-2 सीटें दी हैं। साथ ही कहा है कि राजद सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।

उसके अनुसार, राजग को 43 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा जबकि महागठबंधन को 41 प्रतिशत। जन सुराज पार्टी को चार प्रतिशत वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

टुडेज चाणक्य ने भविष्यवाणी की कि भाजपा और उसके सहयोगियों को 160 सीटें (12 सीटों के प्लस-माइनस मार्जिन के साथ) मिलेंगी जबकि राजद और उसके सहयोगियों को 77 सीटें (12 सीटों के प्लस-माइनस मार्जिन के साथ) मिलेंगी।

उसके मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगियों को 44 प्रतिशत (ती प्रतिशत के प्लस-माइनस) वोट शेयर मिलेगा जबकि राजद और उसके सहयोगियों को 38 प्रतिशत (3 प्रतिशत के प्लस-माइनस) वोट मिलेंगे।
एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल में किसे कितनी सीटें

  • राजद 67-76
  • जदयू 56-62
  • भाजपा 50-56
  • कांग्रेस 17-21
  • विकासशील इंसान पार्टी 3-5
  • वामपंथी पार्टियां 10-14


नंबर गेम: 34 प्रतिशत लोग राजद के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। एक्सिस माय इंडिया के पोल में 22 प्रतिशत लोग निवर्तमान मुख्यमंत्री जदयू के नीतीश कुमार को ही फिर से सीएम बनते देखना चाहते हैं। 41 प्रतिशत पुरुषों और 45 प्रतिशत महिलाओं के वोट मिलेंगे राजग को 42 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिला वोट मिलेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521