Pollution News: हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में आई कमी, सासाराम की हवा सबसे ज्यादा खराब

cy520520 2025-11-19 19:37:47 views 386
  

बिहार में प्रदूषण। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित आसपास इलाकों में सोमवार की तुलना में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआइ मंगलवार को 151 दर्ज किया गया। समनपुरा का 169 दर्ज किया गया।

सोमवार को समनपुरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 258 दर्ज किया गया था। राजधानी की तुलना में किशनगंज की हवा सबसे शुद्ध रही। यहां का गुणवत्ता सूचकांक 43 दर्ज किया गया, जबकि सासाराम का एक्यूआइ 151 दर्ज किया गया।

मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ हवा की गति में थोड़ी वृद्धि होने के कारण वायु में सुधार देखा गया है। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर जल छिड़काव होने के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। प्रदेश के नौ जिलों में सासाराम, अररिया, आरा, बेतिया, बक्सर, गया, हाजीपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर एवं राजगीर मध्यम दर्जे का प्रदूषित शहर रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हवा में धूल कणों की अधिकता बढ़ने की वजह से राजधानी के प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर मशीनों से पानी का छिड़काव बढ़ा दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार पटना सहित राज्य के अधिसंख्य हिस्से में अभी हवा की गति तेज है।

इस वजह से प्रदूषकों का जमावड़ा कम हो रहा है। आने वाले दिनों में जब हवा की गति सतह पर कम होगी तो प्रदूषण की सघनता बढ़ेगी, जिससे समस्या बढ़ सकती है।
प्रमुख शहरों का हाल

    शहर एक्यूआइ (AQI) श्रेणी
   
   
   सासाराम
   151
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   मुंगेर
   144
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   बक्सर
   142
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   गया
   132
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   आरा
   124
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   हाजीपुर
   121
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   बेतिया
   121
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   राजगीर
   109
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   अररिया
   101
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   भागलपुर
   100
   संतोषजनक
   
   
   मोतिहारी
   96
   संतोषजनक
   
   
   सिवान
   94
   संतोषजनक
   
   
   बेगूसराय
   89
   संतोषजनक
   
   
   सहरसा
   85
   संतोषजनक
   

वायु गुणवत्ता की श्रेणी
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)श्रेणी
0 - 50अच्छा
51 - 100संतोषजनक
101 - 200मध्यम प्रदूषित
201 - 300खराब
301 - 400बहुत खराब
401 - 450गंभीर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.