search
 Forgot password?
 Register now
search

आधार कार्ड अपडेट कराना हो गया महंगा, अब देना होगा इतना चार्ज; इस सुविधा के चुकाने होंगे 700 रुपए

deltin33 2025-10-3 03:06:34 views 1300
  आधार कार्ड अपडेट कराना हो गया महंगा, अब देना होगा इतना चार्ज।





नई दिल्ली| अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update) कराने की सोच रहे हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। आधार से जुड़ी डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट कराने की फीस बुधवार यानी 1 अक्टूबर से बढ़ा दी गई है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के मुताबिक, ये नई फीस 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेगी। इसके बाद अक्टूबर 2028 में इनकी दोबारा समीक्षा होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


डेमोग्राफिक पर 75 तो बायोमेट्रिक अपडेट के 125 रुपए

UIDAI के मुताबिक, अब आधार धारकों को डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट पर ज्यादा खर्च करना होगा।  

  • डेमोग्राफिक अपडेट (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल) की फीस अब 75 रुपए होगी। पहले यह 50 रुपए थी। अगर यह अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ की जाती है तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।  
  • बायोमेट्रिक अपडेट  (फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो) पर अब 125 रुपए देने होंगे। अक्टूबर 2028 से यह बढ़कर 150 रुपए हो सकती है।
  • डॉक्यूमेंट अपडेट यानी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जमा करना। myAadhaar पोर्टल पर यह 14 जून 2026 तक फ्री रहेगा। एनरोलमेंट सेंटर पर इसके लिए अब 75 रुपए देने होंगे। पहले यह 50 रुपए था।
  • आधार प्रिंट आउट (eKYC या अन्य टूल्स के जरिए)। पहले फेज में 40 रुपए और दूसरे फेज में 50 रुपए चुकाने होंगे।   


यह भी पढ़ें- PPF vs EPF: दोनों में क्या अंतर, 15 साल तक निवेश करने पर कौन बनाएगा बड़ा फंड? कैलकुलेशन से समझें सबकुछ


बच्चों के लिए फ्री अपडेट

UIDAI ने बच्चों की समय पर अपडेटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ आयु वर्ग में बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त कर दिए हैं।

  • 5 से 7 साल तक की उम्र के बच्चों का पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है।  
  • 7 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों का सामान्यत 125 रुपए चार्ज लगता है, लेकिन यह फीस 30 सितंबर 2026 तक माफ कर दी गई है।
  • वहीं 15 से 17 साल तक के किशोरों का पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है।


यह कदम बच्चों की लंबित अपडेटिंग को कम करने के लिए उठाया गया है।


घर पर एनरोलमेंट, देने होंगे 700 रुपए

अगर कोई एनरोलमेंट सेंटर नहीं जा सकता तो UIDAI घर पर सेवा देगा। इसके लिए नए चार्ज तय किए गए हैं। एक बार घर पर विजिट का खर्चा 700 रुपए (GST सहित) होगा। अगर उसी पते पर कई लोग सेवा लेना चाहते हैं, तो पहले व्यक्ति से 700 रुपए लिए जाएंगे और बाकी प्रत्येक सदस्य से 350 रुपये ।
आधार धारकों के लिए इसका क्या मतलब?

अब आधार से जुड़ी अधिकतर सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। बच्चों के कुछ मामलों को छोड़कर, चाहे डेमोग्राफिक हो, बायोमेट्रिक या डॉक्यूमेंट अपडेट-सभी पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुके इन नए नियमों के बाद, जिन लोगों को अपने आधार में बदलाव कराने हैं, उन्हें पहले से बढ़ी हुई फीस को ध्यान में रखना होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com