पूर्वी दिल्ली में सड़क किनारे मलबा समस्या, निगम ने तलाश रहा निपटान का रास्ता

cy520520 2025-9-25 18:05:49 views 1197
  मलबा निस्तारण संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में सड़कों के किनारे मलबा पड़ा रहने की समस्या को दूर करने के लिए शास्त्री पार्क स्थित मलबा निस्तारण संयंत्र की क्षमता दोगुना की जा सकती है। इसके लिए नगर निगम की पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति ने मंथन शुरू कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की संभावना तलाशी जा रही हैं। समिति के सदस्यों का मानना है कि निस्तारण तेज करके ही समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।



निगम के शाहदरा दक्षिणी और शाहदरा उत्तरी जोन के इलाकों से रोज 2500 से 3000 टन मलबा निकल रहा है। इसे लोग सड़क किनारे डाल कर चले जाते हैं। यमुनापार में शास्त्री पार्क में नगर निगम का एक मलबा निस्तारण संयंत्र लगा है, जिसे निजी एजेंसी संचालित करती है।

इस संयंत्र की मलबा निस्तारण की क्षमता मात्र 1000 टन प्रति दिन है। ऐसे में 1500 से 2000 मलबा सड़कों पर हर वक्त पड़ा रहता है। क्योंकि इसके निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। जबकि शास्त्री पार्क संयंत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए वहां पर पर्याप्त स्थान है।

new-delhi-city-general,igi airport,IGI Airport accident,worker death IGI,negligence IGI Airport,evidence tampering,Delhi Airport incident,airport safety protocol,construction site accident,IGI Airport investigation,apron area accident,airport worker safety,Delhi news

अब जब परेशानी ज्यादा बढ़ती दिख रही है तो निगम के पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति न इस दिशा में प्रस्ताव बनाने का काम शुरू किया है। समिति संयंत्र की क्षमता बढ़ाकर दो हजार टन करने पर काम कर रही है।
सड़क पर लगता जाम, उड़ती है धूल

मलबा सड़क पर पड़ा होने से एक नहीं कई समस्याएं होती हैं। सड़क किनारे मलबा डाले जाने के कारण पत्थर व रोड़ी वाहनों के टायरों के नीचे आकर दुर्घटना की आशंका को बढ़ाती है। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक है। यही नहीं हवा चलने पर मलबे की धूल उड़ कर वायु प्रदूषित करती है।


शास्त्री पार्क संयंत्र में मलबा निस्तारण की स्थिति

    माह मलबा उठाया (टन) मलबा निस्तारण (टन)
   
   
   जनवरी
   21539
   24233
   
   
   फरवरी
   30348
   25134
   
   
   मार्च
   29758
   28065
   
   
   अप्रैल
   30672
   26851
   
   
   मई
   32158
   25495
   
   
   जून
   29658
   27469
   
   
   जुलाई
   29158
   22314
   
   
   अगस्त
   26491
   17514
   


मलबे की समस्या का निदान खोजा जा रहा है। जिस तरह से ओखला में एक नया मलबा निस्तारण संयंत्र बनना प्रस्तावित है। उसी तरह शास्त्री पार्क संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की संभावना तलाश रहे हैं।



-संदीप कपूर, चेयरमैन, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134293

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.