search

सावधान! मेरठ में मंदिर जा रही युवती का पैर कुत्ते ने नोंचा, कई जगह काटा

LHC0088 2025-12-18 19:07:17 views 910
  



जागरण संवाददाता,मेरठ। मंगलवार देर शाम को घर से मंदरी जा रही जागृति विहार की युवती सिम्मी के पैर पीछे से आकर आवारा कुत्ते ने दबोच लिया। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और कुत्तों को भगाया। लेकिन तब तक कुत्तों ने उसके बाएं पैर में कई जगह काट लिया। गहरे घाव कर दिए। जिससे खून निकलने लगा। बुधवार की सुबह पीएल शर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर युवती ने एंटी रेबीज सीरम इंजेक्शन लगवाया। रेबीज संक्रमण से बचाव के लिए यह इंजेक्शन तभी लगया जाता है जब काटने के घाव गहरे और खून निकल आते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

युवती ने बताया कि वह मंदिर जा रही थी। रास्ते में एक साथ तीन कुत्ते खड़े थे। उनके पास से निकली तब तक वह शांत खड़े थे। कुछ दूर आगे बढ़ने पर अचानक पीछे से एक कुत्ता आया और उसने पैर दबोच लिया। कुत्ते के काटने पर वह चिल्लायीं। बगल से गुजर रहे दो लोगोंं ने कुत्ते से छुड़ाया।

युवती ने कहा कि जागृति विहार सेक्टर सात, मंशा देवी मंदिर मार्ग और कालियागढ़ी वाले मार्ग पर आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। आते-जाते लोगों को काटने के लिए दौड़ते हैं। एक बार पहले भी उनको कुत्ते काटने के लिए दौड़े थे। युवती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर आदेश दिया है। लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता में होनी चाहिए। लेकिन नगर निगम आवारा कुत्तों से निजात नहीं दिला रहा है।

आंकड़े बता रहे स्थिति बेहद चिंताजनक

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े डराते हैं। जनपद में वर्ष 2025 में नवंबर माह तक करीब 80 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा है। इसमें 70 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्र के हैं। रेबीज संक्रमण की रोकथाम के लिए पीड़िताें को एंटी रेबीज इंजेक्शन व एंटी रेबीज सीरम इंजेक्शन लगाने के लिए पीएल शर्मा जिला अस्पताल सहित जनपद में कुल 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के इंतजाम नहीं है। नगर निगम का एक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर जैसे तैसे चल भी रहा है, नगर पालिका, नगर पंचायतों में तो कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। ये हालात सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हैं।


जागृति विहार की घटना की जानकारी उनको नहीं मिली है। टीम भेजकर इस क्षेत्र के कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। लेकिन अभी आक्रामक कुत्तों को रखने की व्यवस्था सीमित है। पुराने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में अलग से केनेल्स नहीं बने हैं। नए सेंटर में 30 केनेल्स बनाए गए हैं। इस सेंटर के संचालन के लिए टेंडर निकाला गया है। 23 दिसंबर को खुलेगा। जिसके बाद यह व्यवस्था बन पाएगी। -डा. अमर सिंह,नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138