search

आगरा दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बेटे और पिता ने कूदकर बचाई जान; लगा जाम

LHC0088 2025-12-30 20:27:13 views 1037
  

आगरा दिल्ली हाईवे पर कार में लगी आग।  



जासं, आगरा। आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार शाम चलती हुई कार में आग लग गई। कार सवार पिता-पुत्र ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शाहगंज निवासी अकबर अपने पिता इसरार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से कहीं जा रहे थे। सिकंदरा चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर कार के इंजन से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग भड़क गई। अकबर ने कार को सड़क किनारे रोका। इसके बाद दोनों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बीच कार आग की लपटों से घिर गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसरार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कार की सर्विस कराई थी। पुलिस ने शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लंबा जाम लग गया।  इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार सवार सुरक्षित हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159342