search

महाराष्ट्र महानगरपालिका महासंग्राम: कहां-किसका गढ़ और किसके बीच है सीधा मुकाबला? समझिए चुनावी समीकरण

deltin33 Yesterday 21:26 views 471
  

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी पार्टियों के गठबंधन, सीटें और उम्मीदवार तय हो चुके हैं। 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को वोटों की गिनती की जाएगी।

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद अब शहरी सत्ता पर कब्जे की लड़ाई चल रही है। क्योंकि यह चुनाव सिर्फ स्थानीय सत्ता का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि यह तय करेंगे कि 2029 की राजनीति की दिशा क्या होगी।

राज्य में एक ओर जहां, महायुति (भाजपा–शिवसेना शिंदे गुट–राष्ट्रवादी अजित पवार) पूरी ताकत के साथ मैदान मे है, तो दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस–शिवसेना उद्धव गुट–राष्ट्रवादी शरद पवार) भी शहर की सरकार बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ उतरी है। इसके अलावा इसके अलावा मनसे, AIMIM, वंचित बहुजन आघाड़ी और कई स्थानीय पार्टियां भी चुनाव मैदान में है।
महाराष्ट्र के राजनीति का नैरेटिव

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव में सबकी निगाहें 227 सीटों वाली देश की सबसे अमीर महानगरपालिका मुंबई पर है। यहां का मुकाबला भी सबसे दिलचस्प है। क्योंकि, मुंबई का चुनाव परिणाम ही पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक नैरेटिव को तय करेगा। मुंबई की राजनीति में उत्तर भारतीय वोट बैंक को हमेशा से महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए सभी प्रमुख दल इन वोटरों को साधने में जुटे हैं।
ठाणे और कल्याण-डोंबिवली

ठाणे शुरू से ही शिंदे गुट का गढ़ रहा है, जबकि कल्याण-डोंबिवली शिवसेना और भाजपा का गढ़ रहा है। इस बार यहां UBT-मनसे गठबंधन ने सीधी चुनौती दी है।
पुणे और पिंपरी-चिंचवड

पश्चिम महाराष्ट्र की पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिकाएं भाजपा का गढ़ मानी जाती हैं। पुणे में भाजपा सभी 165 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारी है। वहीं, पिंपरी-चिंचवड में भाजपा बनाम राष्ट्रवादी की सीधी लड़ाई देखने को मिल रही है।
नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर

151 सीटों वाला नागपुर भाजपा का अभेद्य किला माना जाता है। लेकिन इस बार कांग्रेस और राष्ट्रवादी शरद पवार गुट ने भी मजबूत प्रत्याशी उतारे हैं। छत्रपति संभाजीनगर से AIMIM इस बार मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। यहां भाजपा, शिवसेना (दोनों गुट) और AIMIM के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
अकोला, अमरावती, लातूर और नाशिक

इन तीनों जगहों पर वंचित बहुजन आघाड़ी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दल का मुकाबला सीधे बीजेपी से है। अकोला में वंचित का प्रभाव सबसे अधिक है। वहीं, अगर बात करें नाशिक की तो यहां शिवसेना (UBT)–मनसे–कांग्रेस–NCP (SP) का संयुक्त प्रयोग बसे अधिक चर्चा में है।

मुस्लिम बहुल महानगरपालिकाएं


वहीं, मुस्लिम बहुल मालेगाव, भिवंडी, नांदेड और संभाजीनगर जैसे शहरों में AIMIM, समाजवादी पार्टी और स्थानीय पार्टियों का दबदबा रहा है। मालेगाव में AIMIM सबसे मजबूत स्थिति में मानी जा रही है।

इसके अलावा कोल्हापुर, इचलकरंजी, अमरावती और अहिल्यानगर में स्थानी पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार सत्ता का संतुलन तय कर सकते हैं। यहां चुनाव परिणाम के बाद गठबंधन की राजनीति देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका चुनाव में इस बार भाजपा शहरी इलाकों में अपनी पकड़ मजूबत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, शिवसेना (UBT) मुंबई-ठाणे बेल्ट को बचाने के लिए पूरी कोशिश में हैं। इधर कांग्रेस विदर्भ और मराठवाड़ा में वापसी करने की कोशिश में है। इसके अलावा AIMIM और वंचित भी कई नगर निगमों में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं।
कौन किसके साथ?

  

  

  

  

(नोट- मनसे के 2 उम्मीदवार BVA के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं, साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) ने बहुजन विकास आघाड़ी को समर्थन दिया है)

  


कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका (कुल सीटें – 122)

निर्विरोध – 20 सीटें (भाजपा – 14, शिंदे शिवसेना – 6)

गठबंधन– भाजपा + शिवसेना

  • शिवसेना – 62 सीटेंभाजपा – 40 सीटें
  • शिवसेना (UBT) और मनसे गठबंधन
  • शिवसेना (UBT) – 53 सीटेंमनसे – 35 सीटें
  • राष्ट्रवादी – 39 सीटें


कांग्रेस + वंचित + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

  • कांग्रेस – 52
  • वंचित – 15
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 33


उल्हासनगर महानगरपालिका (कुल सीटें – 78)

  • भाजपा – 78 सीटें
  • शिवसेना + ओमी कलानी – 67 सीटें
  • साई पार्टी – 11 सीटें


शिवसेना (UBT) + मनसे + कांग्रेस

  • शिवसेना (UBT) – 44 सीटें
  • मनसे – 14 सीटें
  • कांग्रेस – 32 सीटें


ठाणे महानगरपालिका (कुल सीटें – 131)
भाजपा + शिवसेना

  • भाजपा – 40 सीटें
  • शिवसेना – 87 सीटें


शिवसेना (UBT) + मनसे + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

  • शिवसेना (UBT) – 62 सीटें
  • मनसे – 28 सीटेंराष्ट्रवादी (शरद पवार) – 41 सीटें
  • कांग्रेस – 95 सीटें
  • वंचित – 60 सीटें
  • राष्ट्रवादी – 75 सीटें


भिवंडी–निजामपुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 90)

निर्विरोध निर्वाचन – 6 सीटें

गठबंधन- भाजपा + शिवसेना

  • भाजपा – 26
  • शिवसेना – 20


शिवसेना (UBT) + मनसे

  • शिवसेना (UBT) – 28
  • मनसे – 2
  • कांग्रेस – 58
  • समाजवादी पार्टी – 54
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 24
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) – 37
  • AIMIM – 16
  • RPI (एकतावादी) – 8
  • पीस पार्टी – 2
  • कम्युनिस्ट पार्टी – 2
  • वंचित – 9
  • जय हिंद पार्टी – 5
  • आम आदमी पार्टी – 7
  • लोकहिंद पार्टी – 5
  • कोणार्क विकास आघाड़ी – 4
  • शहर विकास आघाड़ी – 4


पनवेल महानगरपालिका (कुल सीटें – 78)

  • भाजपा – 88
  • शिवसेना – 81
  • कांग्रेस – 32
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 33
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 14
  • शिवसेना (UBT) + मनसे
  • शिवसेना (UBT) – 56
  • मनसे – 11


छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (कुल सीटें – 115)

  • भाजपा – 92
  • शिवसेना (UBT) – 95
  • शिवसेना – 96
  • कांग्रेस – 71
  • राष्ट्रवादी – 75
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 23
  • AIMIM – 47
  • वंचित – 61


कोल्हापुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 81)

महायुति

  • भाजपा – 36
  • शिवसेना –30
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 15


महाविकास आघाड़ी

  • कांग्रेस – 75
  • शिवसेना (UBT) – 6


राजर्षि शाहू विकास आघाड़ी

  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 23
  • आम आदमी पार्टी – 14
  • वंचित बहुजन आघाड़ी – 12
  • जनसुराज्य – 29


सोलापुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 102)

  • महाविकास आघाड़ी
  • कांग्रेस – 45
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 20
  • शिवसेना (UBT) – 30
  • माकपा – 7
  • शिवसेना + राष्ट्रवादी
  • शिवसेना – 51
  • राष्ट्रवादी – 51
  • भाजपा – 102


अमरावती महानगरपालिका (कुल सीटें – 87)

कांग्रेस + शिवसेना (UBT)

  • कांग्रेस – 75
  • शिवसेना (UBT) – 12


राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 14

  • राष्ट्रवादी – 87
  • भाजपा – 87
  • शिवसेना – 68
  • युवा स्वाभिमान पार्टी – 34
  • AIMIM – 25
  • अकोला महानगरपालिका (कुल सीटें – 80)


भाजपा + राष्ट्रवादी कांग्रेस

  • भाजपा – 62
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 14
  • शिवसेना – 73


महाविकास आघाड़ी

  • कांग्रेस – 49
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 24
  • शिवसेना (UBT) + मनसे
  • शिवसेना (UBT) – 55
  • मनसे – 9
  • वंचित – 53
  • रासप – 1
  • प्रहार – 1
  • AIMIM – 32


पिंपरी–चिंचवड महानगरपालिका (कुल सीटें – 128)

  • भाजपा + RPI
  • भाजपा – 123
  • RPI – 5


राष्ट्रवादी कांग्रेस + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 118
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 11

  • शिवसेना – 57 उम्मीदवार, 3 समर्थित
  • शिवसेना (UBT) – 50
  • कांग्रेस – 49
  • मनसे – 14


परभणी महानगरपालिका (कुल सीटें – 65)

राष्ट्रवादी कांग्रेस + राष्ट्रवादी (शरद पवार)

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 57
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 8


कांग्रेस + शिवसेना (UBT)

  • कांग्रेस – 26
  • शिवसेना (UBT) – 39
  • भाजपा – 40
  • शिवसेना – 35
  • वंचित – 39
  • AIMIM – 18
  • यशवंत सेना – 18
  • मनसे – 3


लातूर महानगरपालिका (कुल सीटें – 70)

  • भाजपा – 70
  • राष्ट्रवादी + रिपब्लिकन सेना
  • कुल – 60 सीटें
  • कांग्रेस + वंचित
  • कांग्रेस – 65
  • वंचित – 5
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 17
  • शिवसेना – 11
  • शिवसेना (UBT) – 9
  • AIMIM – 9


मालेगांव महानगरपालिका (कुल सीटें – 84)

  • भाजपा – 25
  • शिवसेना – 24
  • राष्ट्रवादी – 5
  • शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार)
  • (मनसे का समर्थन)
  • शिवसेना (UBT) – 11
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 12
  • कांग्रेस – 22
  • वंचित – 4
  • इस्लाम पार्टी + समाजवादी पार्टी
  • इस्लाम पार्टी – 47
  • समाजवादी पार्टी – 20
  • AIMIM – 57


नांदेड–वाघाळा महानगरपालिका (कुल सीटें – 81)

  • भाजपा – 70
  • कांग्रेस + वंचित
  • कांग्रेस – 58
  • वंचित – 14
  • शिवसेना
  • नांदेड उत्तर – 40 (स्वतंत्र लड़ाई)
  • नांदेड दक्षिण – 29 (राष्ट्रवादी के साथ गठबंधन)
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 63
  • AIMIM – 35
  • शिवसेना (UBT) – 39


सांगली–मिरज–कुपवाड महानगरपालिका (कुल सीटें – 78)

  • भाजपा – 78
  • शिवसेना – 65
  • राष्ट्रवादी – 33
  • कांग्रेस – 32
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 22
  • शिवसेना (UBT) – 32
  • मनसे – 6


जलगांव महानगरपालिका (कुल सीटें – 75)

  • भाजपा – 46
  • शिवसेना – 23
  • राष्ट्रवादी – 6
  • शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार) + मनसे
  • शिवसेना (UBT) – 37
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 21
  • मनसे – 5
  • कांग्रेस + वंचित – 29
  • समाजवादी पार्टी – 8
  • आम आदमी पार्टी – 5
  • स्वराज्य शक्ति सेना – 12
  • AIMIM – 8


अहिल्यानगर महानगरपालिका (कुल सीटें – 68)

  • महाविकास आघाड़ी
  • शिवसेना (UBT) – 21
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 27
  • कांग्रेस – 13
  • भाजपा + राष्ट्रवादी कांग्रेस
  • भाजपा – 32
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 32
  • शिवसेना – 40
  • AIMIM – 6
  • बसपा – 4
  • सपा – 5
  • वंचित – 3
  • मनसे – 6


धुले महानगरपालिका (कुल सीटें – 74)

  • भाजपा – 58
  • शिवसेना + राष्ट्रवादी कांग्रेस
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 39
  • शिवसेना – 29
  • कांग्रेस + शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार) + मनसे
  • कांग्रेस – 21
  • शिवसेना (UBT) – 29
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 19
  • मनसे – 4
  • AIMIM – 21
  • समाजवादी पार्टी – 7
  • बसपा – 5
  • वंचित बहुजन आघाड़ी – 3
  • जनता दल – 1


जालना महानगरपालिका (कुल सीटें – 65)

  • भाजपा – 65
  • शिवसेना – 63
  • कांग्रेस + शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार)
  • कांग्रेस – 44
  • शिवसेना (UBT) – 12
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 12
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस + मनसे
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 50
  • मनसे – 5
  • वंचित बहुजन आघाड़ी – 20
  • AIMIM – 34
  • रासप – 1


इचलकरंजी महानगरपालिका (कुल सीटें – 65)

  • भाजपा – 58
  • शिवसेना – 11
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 12
  • शिवसेना (UBT) – 18
  • शिव शाहू विकास आघाड़ी – 65 सीटें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
461165

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com