search

गोपालगंज सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, चार डॉक्टर ड्यूटी से गायब; काटा गया वेतन

deltin33 2026-1-13 21:57:19 views 1263
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया। जब सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सकों को ड्यूटी से अनुपस्थित पाए।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने संबंधित चारों चिकित्सक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अनुशासनहीनता व कार्य में लापरवाही के आरोप में उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश भी जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र प्रसाद निर्धारित समय पर सोमवार को सदर अस्पताल स्थित सदर अस्पताल की ओपीडी पहुंचे व विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि दूर-दराज से आए मरीज कतारों में खड़े होकर चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे, जबकि चार चिकित्सक अपने-अपने चैंबर से बिना किसी पूर्व सूचना के गायब थे।

सिविल सर्जन ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए मौके पर ही सख्त रुख अपनाया। जारी आदेश में कहा गया है कि चिकित्सा रोस्टर के अनुसार संबंधित चिकित्सक की ओपीडी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित थी।

निरीक्षण के दौरान सुबह 10:30 बजे चारों चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यों के प्रति अनुशासनहीनता और लापरवाही को देखते हुए तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन काटा गया है।

यह भी पढ़ें- इतिहास का साक्षी बनेगा दरभंगा, महाधिरानी के श्राद्धकर्म में देश-विदेश से कई हस्तियां पहुंचेंगी

यह भी पढ़ें- Siwan Junction: सिवान जंक्शन होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल, एक दर्जन लेट; यात्री परेशान

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: मां की सीख या सियासी समझदारी? एक माह में दूसरी बार राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477484