search

JNU के हॉस्टल में रहने के लिए देनी होती है मामूली फीस, 50 रुपये में खा सकते हैं भरपेट खाना

LHC0088 1 hour(s) ago views 722
  

हॉस्टल में 5500 से ज्यादा छात्रों की रहने की सुविधा।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी देश की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय यूनिवर्सिटी में से एक है। जेएनयू में बीए, एमए, एमसीए, एमएससी, एमफिल, एमटेक, एमफिल पीएचडी और एमटेक पीएचडी जैसे कोर्स करवाए जाते हैं। देश के कई युवा इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना भी देखते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं छात्रों में से एक हैं और जेएनयू से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन यूनिवर्सिटी है।

जेएनयू यूनिवर्सिटी न केवल अपने छात्र बल्कि कोर्स, फैकल्टी, करिकुलर एक्टिविटीज और सबसे ज्यादा कम फीस में छात्रों को हॉस्टल और मेस की सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी जानी जाती है। इसलिए अगर आप भी जेएनयू से पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं और जेएनयू के हॉस्टल और मेस का लाभ उठाना चाहते हैं,तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की जेएनयू के हॉस्टल और मेस का सलाना खर्चा कितना आता है और आप इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं।  
वर्तमान में इतनी है हॉस्टल फीस

प्रवेश शुल्क- 05 रुपये
हॉस्टल सुरक्षा शुल्क- 50 रुपये
मेस सिक्योरिटी - 750 रुपये
मेस एडवांस - 750 रुपये
समाचार पत्र (वार्षिक)- 15
बर्तन, खाने-पीने का सामान आदि - 50 रुपये
जेएनयू में रूम रेंट

जेएनयू में दो सेमेस्टर के लिए सिंगल सीटेड रूम का रेंट 240 रुपये है। इसके साथ ही एमसीएम छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सिंगल सीटेड रूम का रेंट 180 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, डबल सीटेड के लिए रूम का रेंट 120 रुपये और एमसीएम छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए दो सीट रूम का रेंट 90 रुपये निर्धारित है।

इसके साथ ही जेएनयू में प्रवेश के समय ही छात्रों को हॉस्टल के लिए 750 रुपये एडवांस भुगतान करना होता है। साथ ही मेस का वास्तविक शुल्क अगले महीने की 24 तारीख तक जमा करना अनिवार्य होता है।
कैसे मिलता है हॉस्टल

जेएनयू में एडमिशन के बाद जो छात्र हॉस्टल में रहना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए एक आवेदन-पत्र भरना होता है। छात्र हॉस्टल लेने के लिए आवेदन-पत्र उप रजिस्ट्रार (इंटर हॉल प्रशासन) कार्यालय, छात्र संकाय के कार्यालय से 15 जुलाई से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के निवासियों को छोड़कर सभी अनुसूचित जाति को हॉस्टल उपलब्ध करवाया जाता है।

एससी एवं एसटी छात्रों को रूम रेंट में छूट भी दी गई है। लेकिन ध्यान रहे यह नियम केवल उन्हीं छात्रों पर लागू होता है, जिन्हें फेलोशिप या स्कॉलरशिप नहीं मिली है और जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 75,000 रुपये से कम है।
हॉस्टल में विशेष सुविधा

जेएनयू में कुल 18 हॉस्टल है और विवाहित छात्रों के लिए एक अलग परिसर भी है। इसमें तकरीबन 5500 से ज्यादा छात्र रहते हैं। हॉस्टल में स्वच्छ भोजन के साथ-साथ छात्रावासों में टीवी, इनडोर खेल, स्वास्थ्य क्लब और पीसीओ आदि जैसी मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध है।
हॉस्टल के नाम नदियों पर

जेएनयू में कुल 18 हॉस्टल है और इन सभी हॉस्टल का नाम नदियों के नाम पर रखा गया है, जो इस प्रकार है-
छात्रावास का नाम छात्रावास की क्षमता
ब्रह्मपुत्र (लड़के) 386
चंद्रभागा (लड़के और लड़कियां)204
गंगा (लड़कियां) 342
गोदावरी (लड़कियां) 344
झेलम (लड़के)307

कावेरी (लड़के)
343
कोयना (लड़कियां) 544
लोहित (लड़के और लड़कियां)303
माही/मंडावी (लड़के) 349
महानदी (एमआरएसएच) (विवाहित छात्र) 86
नर्मदा (लड़के) 208
पेरियार (लड़के) 359
साबरमती (लड़के और लड़कियां) 263
शिप्रा (लड़कियां) 544
सतलुज (लड़के) 341
तप्ति (लड़के और लड़कियां)386
यमुना (कार्यरत महिलाएं)191
दामोदर


अधिक जानकारी के लिए छात्र जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in/hostel विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RBSE 9th 11th Datesheet 2026: कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149949

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com