search

ग्रेटर नोएडा: एमआरआई के बाद बच्चे की मौत, डॉक्टर पर एनेस्थीसिया ओवरडोज का आरोप

deltin33 Yesterday 21:56 views 806
  

आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देते पीड़ित स्वजन मौके पर माैजूद पुलिस। जागरण






जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सेक्टर 13 स्थित केबी हेल्थकेयर पैथोलॉजी में MRI के बाद छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि पैथोलॉजी डॉक्टर ने बच्चे को एनेस्थीसिया का हैवी डोज दिया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पैथोलॉजी सेंटर के बाहर धरना दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इसके बाद से पैथोलॉजी सेंटर बंद है। दनकौर थाना क्षेत्र के रीलखा गांव निवासी प्रशांत को कई महीनों से दौरे पड़ रहे थे। परिवार उसका सेक्टर 36 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर से इलाज करा रहा था, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था।

डॉक्टर ने MRI समेत कई टेस्ट लिखे थे। गुरुवार को परिवार चीकू की जांच कराने सेक्टर 13 स्थित केबी हेल्थकेयर पैथोलॉजी गया था। परिवार के मुताबिक, रात करीब 8:00 बजे MRI से पहले डॉक्टर ने चीकू को एनेस्थीसिया का डोज दिया। इसके बाद उसे अंदर ले जाया गया। MRI के बाद बच्चे को बाहर लाया गया। जब करीब एक घंटे बाद भी बच्चे को होश नहीं आया, तो परेशान घरवालों ने वजह पूछी।

घरवालों का आरोप है कि पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में मौजूद डॉ. समीर ने कहा, “हमने डोज़ लगा दी है और बच्चा जल्द ही होश में आ जाएगा।“ जब काफी देर बाद भी चीकू को होश नहीं आया, तो किसी अनहोनी की आशंका में घरवाले उसे पास के हॉस्पिटल ले गए।

डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल के डॉक्टर को शक था कि बच्चे की मौत एनेस्थीसिया की हैवी डोज़ देने से हुई है। बच्चे की मौत से गुस्साए घरवालों ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पैथोलॉजी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर-इन-चार्ज विनोद कुमार ने बताया कि घरवालों ने लिखकर शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अगर शिकायत मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. नरेंद्र, CMO
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069