search

फिरोजपुर में घरेलू कलह ने लिया खतरनाक रूप; व्यक्ति ने पत्नी-बच्चे को मारी गोली, खुद को भी किया जख्मी

LHC0088 Yesterday 16:26 views 226
  

तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।  



जागरण संवाददाता, फरोजपुर। फिरोजपुर जिले के गांव बाजीदपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से पहले अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली लगने से बच्चे के लीवर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजपुर से उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। दंपति का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेर लिया। मौके से हथियार बरामद किए जाने की जानकारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159342