search

गोरखपुर में ओवरब्रिज के नीचे विकसित होगी पार्किंग, वेंडिंग जोन और ओपन जिम के लिए डिजाइन तैयार

deltin33 Yesterday 20:28 views 637
  

ओवरब्रिज के नीचे विकसित होगी पार्किंग और ओपन जिम। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर–पैडलेगंज 6 लेन ओवरब्रिज के नीचे की खाली पड़ी जगह अब सुनियोजित विकास का मडल बनेगी। ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग, वेंडिंग जोन और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस पहल से न केवल क्षेत्र की सूरत बदलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रस्तावित डिजाइन में ट्रांसपोर्ट नगर ओवरब्रिज के नीचे की पूरी जगह को कुल नौ हिस्सों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक भाग का उपयोग अलग-अलग उद्देश्य के लिए किया जाएगा, जिससे क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक कुमार सिंह ने प्रस्तावित विकास का खाका नगर आयुक्त को भेजा है। प्रारूप में ओवरब्रिज के नीचे उपलब्ध स्थान का अधिकतम और सुव्यवस्थित उपयोग करने की योजना शामिल है।

नगर आयुक्त ने इस प्रारूप को नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा को भेजते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तृत डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में मंडलायुक्त ने भी ओवरब्रिज के नीचे खाली स्थलों के बेहतर उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा था। इसी क्रम में यह पहल आगे बढ़ाई जा रही है।
पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

सेतु निगम की ओर से तैयार की गई डिजाइन में ओवरब्रिज के नीचे प्रस्तावित डिजाइन में पार्किंग स्थल से आसपास की सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों की समस्या काफी हद तक कम होगी। ट्रांसपोर्ट नगर और पैडलेगंज क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां अधिक होने के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सुनियोजित पार्किंग बनने से यातायात सुचारु होगा और आमजन को राहत मिलेगी।

वहीं, तैयार डिजाइन में वेंडिंग जोन विकसित करने का भी प्रारूप तय किया गया है। इसके तहत रेहड़ी-पटरी व छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे अनियंत्रित अतिक्रमण की समस्या कम होगी और छोटे कारोबारियों को स्थायी आजीविका का अवसर मिलेगा। नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन को नियमानुसार विकसित कर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
ओपन जिम से बढ़ेगी स्वास्थ्य जागरूकता

ओवरब्रिज के नीचे ओपन जिम स्थापित करने संबंधी डिजाइन तैयार किया गया है, जिससे आसपास के लोगों को नि:शुल्क व्यायाम की सुविधा मिल सकेगी। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों के लिए यह स्थान स्वास्थ्य संवर्धन का केंद्र बन सकता है।

इसके अलावा तैयार किए गए डिजाइन में किड्स जोन का भी प्रविधान किया गया है। इससे आसपास के लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर यहां बनाए गए किड्स जोन में मनोरंजन कर सकते हैं।


प्रस्तावित माडल मेट्रो सिटी में ओवरब्रिज के नीचे विकसित की गई डिजाइनों के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि अंतिम रूप नगर निगम अपने हिसाब से देगा। योजना को स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यह क्षेत्र शहर के लिए एक माडल स्पेस के रूप में विकसित हो सकेगा। -मिथिलेश कुमार, महाप्रबंधक, सेतु निगम।

नगर आयुक्त के निर्देश पर सिक्स लेन ओवरब्रिज के नीचे के खाली जगह के बेहतर इस्तेमाल संबंधी प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। -अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम।


यह भी पढ़ें- आगरा एक्सप्रेस-वे से आ रहे हैं तो ध्यान दें! लखनऊ के 11 प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन होगा लागू, ये रहा पूरा रूट प्लान

यह भी पढ़ें- जमीन की रज‍िस्‍ट्री करने के नाम पर 30 लाख की ठगी, महिला समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470599