search

धनबाद में मानव तस्करी का भंडाफोड़: आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर नाबालिगों को तमिलनाडु ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

cy520520 Yesterday 22:57 views 194
  

पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, धनबाद। बिहार के मधेपुरा में रहने वाले 11 नाबालिगों को मजदूरी कराने तमिलनाडु ले जा रहे तस्कर को धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ व सीआईबी ने पकड़ लिया।

रेस्कयू किये गये नाबालिग और तस्कर दोनों मधेपुरा के हैं। पकड़े गए तस्कर का नाम खगेश कुमार है, जो मधेपुरा के गम्हरिया का रहने वाला है। जांच में नाबालिगों के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने का भी खुलासा हुआ है।  

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि अलेप्पी एक्सप्रेस में नाबालिगों को बाल श्रम के लिए ले जाने की सूचना पर छानबीन शुरू की गई। इस दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर तस्कर को पकड़ कर 11 नाबालिगों का रेस्क्यू किया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि उसके चाचा मानव कुमार तमिलनाडु के मदुरई स्थित बोतल निर्माता कंपनी में काम करते हैं। उसी कंपनी में काम कराने के लिए मजदूरों की मांग की गई थी। उसे पैसे की लालच भी गई थी।

उसने मधेपुरा से गांव के बच्चों को एक-एक हजार रुपये देकर साथ चलने के लिए राजी कर लिया। मामले की प्राथमिकी रेल थाना में दर्ज की गई है।

अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, सीआईबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम, मनीषा कुमारी, शशिकांत तिवारी, सुशील कुमार, मुकेश कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह, राम प्रसाद, अनिल कुमार, प्रविंद कुमार, तनवीर खान व आदित्य नारायण राय शामिल थे।
आधार सेवा केंद्र में जांच, नाबालिगों को बनाया बालिग

आरपीएफ ने रेस्क्यू किये गये नाबालिगों के आधार कार्ड की धनबाद के आधार सेवा केंद्र में जांच कराई। जांच में पाया गया कि आधार में छेड़छाड़ कर नाबालिगों को बालिग बनाया गया ताकि उनसे जोखिम भरे मजदूरी के काम करा सके। आधार में छेड़छाड़ के मामले पहले भी आ चुके हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157032