search

गोरखनाथ मंदिर हमला मामला: खुफिया एजेंसियां खंगाल रहीं आरोपित के दिन भर की गतिविधि, पूछताछ में सामने आई यह बात

LHC0088 2 hour(s) ago views 608
  

रविवार को सुबह पांच बजे ही शहर में पहुंच गया था राधेश्याम। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में पीएसी जवान पर हमला करने वाले राधेश्याम राजभर से पूछताछ में नए तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि वह रविवार सुबह करीब पांच बजे ही बलिया से गोरखपुर पहुंच गया था। मंदिर आने के बाद वह परिसर के आसपास घूमता रहा, लेकिन देर होने के कारण जनता दर्शन में शामिल नहीं हो सका।

इसके बाद वह मंदिर से बाहर चला गया। रात में दोबारा मंदिर पहुंचा और इसी दौरान दक्षिणी गेट के पास ड्यूटी पर तैनात जवान से विवाद हो गया। खुफिया एजेंसी की टीम यह जानकारी जुटा रही हैं कि अारोपित दिन भर कहां रहा और किससे मिला।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने वर्ष 2016 में पासपोर्ट बनवाया था जिसकी समयावधि पूरी हो चुकी थी। नवीनीकरण के लिए आवेदन करने पर दर्ज मुकदमे की वजह से आवेदन निरस्त हो गया। इसी बात से वह परेशान था और प्रार्थना पत्र लेकर आया था। पुलिस ने उसके बताए मोबाइल नंबर पर भाई पवन से संपर्क किया।

भाई ने बताया कि दो भाई और दो बहनों में राधेश्याम सबसे बड़ा है। उसकी शादी मऊ जिले के रतनपुरा में हुई थी, लेकिन मारपीट व विवाद करने की वजह से दो बच्चों के साथ पत्नी मायके में रहती है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। राधेश्याम अलग रहकर मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर परिसर में PAC जवान से भिड़ा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार; खुफिया एजेंसी ने की पूछताछ

राधेश्याम ने बताया कि एक ठीकेदार ने उसे विदेश में अच्छी मजदूरी मिलने की जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने की सलाह दी थी। इसलिए वह पासपोर्ट बनवाना चाह रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो वर्ष पहले भी वह इलाज के सिलसिले में गोरखपुर आया था। मंदिर परिसर की सुरक्षा को देखते हुए हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160486