search

कैंसर के उपचार के लिए MDP में चिकित्सा उपकरण बनाने पर बन सकती है सहमति, आज यीडा अधिकारियों के साथ बैठक

deltin33 1 hour(s) ago views 478
  

दुबई में आयोजित विश्व स्वास्थ्य एक्सपो इलेक्टा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश प्रतिनिमंडल में शामिल अधिकारी। सौ. यीडा



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कैंसर और न्यूरोलॉजी के उपचार के लिए उपकरण बनाने वाली स्वीडिश कंपनी इलेक्टा यीडा क्षेत्र में निवेश कर सकती है। दुबई में नौ से 12 फरवरी तक आयोजित विश्व स्वास्थ्य एक्सपो में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी को यीडा क्षेत्र में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए न्यौता दिया था।

कंपनी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भारत पहुंच गया। बुधवार को कंपनी प्रतिनिधियों की केंद्रीय फार्मा स्युटिकल विभाग और यीडा के अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में साढ़े तीन सौ एकड़ में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश का न्यौता देने के लिए प्रदेश सरकार ने अपना प्रतिनिधिमंडल दुबई में आयोजित विश्व स्वास्थ्य एक्सपो में भेजा था।

विशेष सचिव उद्योग चंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में यीडा एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया, केंद्रीय औषधि विभाग से हितेंद्र साहू, व ईपीसीएमडी के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार मित्तल शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित बैठक में भी मेडिकल डिवाइस व फार्मा से संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर उन्हें मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना, प्रदेश सरकार की नीति, सुविधाएं आदि की जानकारी दी थी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने इलेक्टा के अधिकारियों को भी निवेश का न्यौता दिया था।

एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया ने बताया कि इलेक्टा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भारत पहुंच गया है। बुधवार को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें निवेश प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संभावनाएं तलाशने के लिए किया आमंत्रित

एमडीपी में आस्का लैब के स्थापना एक्यूप्रेक को निमंत्रण दिया गया है। कंपनी यहां 250 कराेड़ निवेश की इच्छुक है। कंपनी के अधिकारियों को एमडीपी में विकसित की जा रही लैब सुविधाओं का निरीक्षण करने और मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में आस्का लैब के लिए संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया है। एक्सपो के दौरान डिस्पोसेफ ने 10 एकड़ भूमि के लिए निवेष मित्र पोर्टल से आवेदन कर दिया है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रकृति का सुंदर नजारा, 100 एकड़ बंजर जमीन पर लगाए 65 हजार दुर्लभ और स्वदेशी पौधे

पालीमेडिक्योर 7 एकड़ भूखंड पर शीघ्र निर्माण शुरू करेगी। कुसुम हेल्थकेयर निर्यात के लिए सहायक चिकित्सा उपकरण संयंत्र स्थापित करने में रुचि जताई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472830