search

फर्जी महिला प्रोफाइल, अश्लील वीडियो कॉल और फिर वसूली... शिवपुरी में साइबर गैंग का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 952
  



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा और पिछोर क्षेत्र के गांवों से संचालित हो रहे साइबर ब्लैकमेलिंग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। भोपाल से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एक आरोपी झांसी का निवासी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह शिवपुरी के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक सहित कई राज्यों के लोगों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर ठगी कर चुका है।
सरगना और हैंडलर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में दीपक प्रजापति (झांसी), अंगद लोधी (कुंडलपुर) और सुखदेव लोधी (तिंधारी) को गिरोह का सरगना और हैंडलर बताया गया है। बाकी आरोपी दलाल की भूमिका निभा रहे थे। ब्लैकमेलिंग से वसूली गई रकम पहले दलालों के खातों में आती थी, फिर उसका 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा हैंडलर तक पहुंचाया जाता था।

साइबर पुलिस ने अब तक 80 बैंक खातों को ट्रेस किया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक, आधे खातों की जांच में ही करीब दो से ढाई करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।
ऐसे फंसाते थे शिकार

गिरोह महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल करता था। बातचीत की रिकॉर्डिंग कर बाद में गिरोह के लोगों द्वारा खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाया जाता था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी।

आरोपी HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे एप्स का उपयोग करते थे, जो एपीके फाइल के जरिए मोबाइल में इंस्टॉल हो जाते हैं। ऑनलाइन चैटिंग की तलाश में इन ऐप्स को डाउनलोड करने वाले लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाते थे।

यह भी पढ़ें- घर में 3 दिन पड़ी रही मां की लाश, बेटा-बेटी समझे गहरी नींद में है, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान ऐप डाउनलोड न करें और संदिग्ध वीडियो कॉल या चैट से सतर्क रहें। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने ये सामग्री की जब्त

  • 29 मोबाइल फोन जिनमें यह एप इंस्टॉल थे और इनका प्रयोग ब्लैकमेलिंग के लिए हो रहा था।
  • 07 चार पहिया लग्जरी वाहन, जो ठगी के पैसों से खरीदी गईं, जिनका बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये है।
  • 01 मकान की रजिस्ट्री, जो पिछोर में ठगी के पैसों से क्रय किया गया है।
  • 1 लाख 20 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं, जो ठगी करके खातों में जमा कराए गए थे।
  • 16 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।
  • 01 मोटर बाइक जो ठगी के पैसों से क्रय की गई।
  • 07 बैंक पास बुक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163643