search

विराट हिंदू सम्मेलन में विवादित बयान, महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chikheang 3 hour(s) ago views 423
  

समुदाय विशेष को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी देने का वीडियो वायरल। वीडियो ग्रैब  



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सिमकनी मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान दिए गए विवादित बयान को लेकर जागेश्वर के चित्रगुप्त पीठ महामंडलेश्वर लाल बाबा घिर गए हैं। उनके भाषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक समुदाय विशेष को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजकों ने तहरीर देकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सोमवार को पुलिस ने लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

हिंदू सम्मेलन में भाषण के दौरान लाल बाबा ने आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि यदि उन्हें रैली करनी पड़ी तो जहां-जहां वह समुदाय मिलेगा, वहां-वहां उन्हें “काटने” की बात कही। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को भी अपनी व्यवस्था करने की चुनौती दी और कहा कि उन पर कितनी भी धाराएं लगें, उन्हें कोई चिंता नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अशोभनीय टिप्पणियां भी कीं, जिससे कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा–ताकुला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत

विवाद बढ़ने पर कार्यक्रम के संयोजक मनोज सनवाल ने कोतवाली में लाल बाबा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में कहा गया है कि आयोजन समिति ने लाल बाबा को वेद-उपनिषदों के ज्ञाता मानकर मंच पर आमंत्रित किया था, लेकिन उनके बयान से सम्मेलन की गरिमा को ठेस पहुंची और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हुई।

पुलिस ने आयोजकों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, वहीं प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166635