search

48 निकायों में वोटरों की भारी भागीदारी, राजधानी रांची में सबसे कम वोटिंग, कोल्हान आगे; पांच बजे तक मतदान शांतिपूर्ण

deltin33 1 hour(s) ago views 353
  

रांची में केंद्रीय मंत्री व सांसद संजय सेठ ने किया मतदान। (तस्वीर: संजय सुमन)



राज्य ब्यूरो, रांची। नगर की सरकार चुनने मतदाता घरों से निकल रहे हैं। राज्य के 48 नगर निकायों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। राजधानी रांची में सबसे कम वोटिंग हुई है।

शाम तीन बजे तक सभी 48 नगर निकायों में 50.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। रांची नगर निगम में 34.16 प्रतिशत ही मतदान हो सका है। शाम पांच बजे तक मतदान होना है, अभी तक शांतिपूर्ण है राज्य में चुनाव। पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई में बोगस वोटिंग का आरोप लगा कर प्रदर्शन किया गया। एक घंटे के बवाल के बाद मामला नियंत्रण में आया।  

कोल्हान एरिया में वोटिंग तेज हो रही है। शाम तीन बजे तक आदित्यपुर में 47 प्रतिशत, सरायकेला में 63 और कपाली में 48 परसेंट वोट पड़ चुके हैं। मानगो में 43 प्रतिशत, जुगसलाई में 51 तो चाकुलिया में 64 वोटिंग हो चुकी है।  

सुबह 11 बजे तक विभिन्न निकायों में 15 से 34 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। 11 बजे तक सबसे अधिक मतदान चाकुलिया नगर पंचायत में 33.80 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम रांची नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र में महज 14.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।  

राज्यपाल संतोष गंगवार व केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी रांची में निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके रोड स्थित आवास से मतदान हेतु सहजानंद चौक, हरमू स्थित संत कुलदीप उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे।  



मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की कतार देखी गई। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी मतदान को लेक खासा उत्साह देखा जा रहा है। वोट देने पहुंचे मतदाताओं का कहना है कि लंबे समय बाद राज्य में निकाय चुनाव हो रहा है।

इसका अपना स्थानीय महत्व है। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

कई मतदाताओं ने कहा कि वे शहर के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। सुबह नौ बजे तक विभिन्न निकायों में सात से 14 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इसके बाद इसमें तेजी आई।

हालांकि कुछ जगहों पर मतदाताओं को पर्ची नहीं मिलने से थोड़ी परेशानी हुई। बूथों के बदलने से भी कुछ मतदाता परेशान हुए। उन्हें दूसरा बूथ जाना पड़ा। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है, इसे लेकर मतदाताओं का अलग अनुभव रहा।

हाल के वर्षों में वे लगातार ईवीएम से वोट देते आए हैं। बताते चलें कि 48 निकायों के 4,307 बूथों पर मतदान हो रहा है। यह चुनाव नौ महापौर, 39 अध्यक्ष तथा 1,042 पार्षदों के लिए हो रहा है। इसमें मेयर व अध्यक्ष के 562 व वार्ड पार्षद के 5,562 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

  

रांची के डोरंडा कुसाई कॉलोनी के पास स्कूल में वोट देने के लिए लोगों के भीड़।
कहां कितना मतदान (सुबह 11 बजे तक, आंकड़े प्रतिशत में)

नगर निगम
मेदिनीनगर  22.49
हजारीबाग   18.2
गिरिडीह    19.56
देवघर       19.16
धनबाद      14.79
चास         16.15
रांची        14.60
आदित्यपुर   21.80
मानगो       19.16
--------------------------
नगर परिषद
गढ़वा     23.68
विश्रामपुर 24.80
चतरा      25.00
झुमरीतिलैया  21.76
मधुपुर      24.10
गोड्डा      22.75
साहिबगंज   21.01
पाकुड़     27.69
दुमका    19.75
मिहिजाम   22.67
चिरकुंडा    18.73
फुसरो   21.33
रामगढ़    23.43
लोहरदगा   24.52
गुमला     21.02
सिमडेगा   26.43
चक्रधरपुर   15.11
चाईबासा   23.30
कपाली     22.01
जुगसलाई   24.2
------------------
नगर परिषद
बंशीधरनगर   24.97
मझिआंव   27.35
हुसैनाबाद   28.02
हरिहरगंज   23.89
छत्तरपुर     22.94
लातेहार     27.10
कोडरमा    23.52
डाेमचांच    21.93
बड़कीसरैया   22.33
धनवार       23.59
महागामा    25.10
राजमहल    29.35
बरहरवा     26.68
बासुकीनाथ   31.05
जामताड़ा      24.09
बुंडू        25.16
खूंटी       26.36
सरायकेला 21.80
चाकुलिया 33.80

रांची नगर निगम क्षेत्र में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। दोपहर 3:00 बजे तक यहां कुल 34.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर बुंडू नगर पंचायत में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां अब तक 55.12 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

यह भी पढ़ें- झारखंड निकाय चुनाव: वोटिंग के दौरान ये गलतियां बिल्कुल न करें, जानें मुहर लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें- झारखंड निकाय चुनाव: 50,000 पोलिंग कर्मी वोट से वंचित! पोस्टल बैलेट नहीं, BJP ने उठाया सवाल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475627