search

Shuklaganj में परिवारिक विवाद में हृदयविदारक घटना: पिता ने बेटी संग ट्रेन से कटकर दे दी जान, सुसाइड नोट से खुला राज

cy520520 Yesterday 23:57 views 671
  

वेदिका और विकास गुप्ता की फाइल फोटो। स्वजन



संवाद सहयोगी, शुक्लागंज। सहजनी क्रासिंग के पास मालगाड़ी से कटकर जान देने वाले पिता पुत्री के मामले की वजह बीती 19 फरवरी को पत्नी व ससुराल वालों द्वारा की गई मारपीट अौर पत्नी के चाल चलन को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पिटाई से आहत दिवंगत ने घटना से पहले पड़ोसियों से आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस को कार से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दिवंगत ने पत्नी व उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

मंगलवार को मृतक के सहजनी स्थित किराए के मकान में सन्नाटा पसरा रहा। पत्नी व उसकी मां उन्नाव स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पूरे नगर में यह हृदयविदारक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।दिवंगत के भाई शिवम ने घटना के पीछे दिवंगत भाई की पत्नी शैफाली उर्फ डाली गुप्ता के चाल चलन व उसके मायके वालों पर आरोप लगाते हुए गंगाघाट कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।

  

पोस्टमार्टम हाउस में स्वजन के साथ बैठी दिवंगत विकास की पत्नी डाली। क्षेत्रीय निवासी

उधर पोस्टमार्टम के बाद पत्नी और उसके मायके वाले शव लेकर मिश्रा कालोनी श्मशान घाट पहुंचे। जहां दोनों शवों का अंतिम संस्कार करा दिया। जैसे ही दिवंगत के भाई को अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिली। वह अपने साथियों के साथ श्मशान घाट पहुंचे। चिता जलती देख वीडियो बनाकर वापस लौट गए।

दिवंगत विकास गुप्ता सहजनी में किराए के मकान में रहते थे। उसी मकान में रहने वाली एक महिला किराएदार ने बताया कि आए दिन पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था। बीती 19 फरवरी को विकास और उनकी पत्नी डाली के बीच मारपीट हुई थी। विवाद के पीछे उसकी पत्नी को ब्लैकमेलिंग कर आनलाइन रुपये ठग लिए की बात सामने आ रही है।

  

सहजनी स्थित दिवंगत विकास गुप्ता का घर। जागरण

मोहल्ले में दबी जुबान से चर्चा है कि उसकी फेसबुक के जरिए किसी व्यक्ति से चैटिंग होती थी। चर्चा है कि उसकी की कुछ तस्वीरें उसके पास पहुंच गई थी, जिसके एवज में वह ब्लैकमेलिंग कर रुपयों की मांग कर रहा था। इसी दबाव में 17 हजार रुपये आनलाइन भेज दिए। जब उसने 50 हजार की और मांग की, तो उसने पूरी बात पति विकास को बताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया।


दिवंगत के भाई शिवम का आरोप है कि पत्नी ने 19 फरवरी को अपने मायके वालों को सहजनी बुला लिया। जहां भाई के साथ मारपीट की गई। फोटो फ्रेम मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इस घटना की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को गंगाघाट कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया दोनों के बीच समझौता हो गया था। दोनों चले गए थे। पत्नी अपने मायके कछियाना मोहाल कानपुर चली गई थी। घटना के दिन वह बेटी के साथ वहां गए थे। जहां दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। उसके बाद पिता ने पुत्री के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी।
बेटी की परवरिश कर लेना, वह जीना नहीं चाहता...

सहजनी में उसके घर के आस पास रहने वाले लोगों ने बताया कि विकास पड़ोसियों से कहता था कि उसकी बेटी की परवरिश कर लेना, वह अब जीना नहीं चाहता है। आत्महत्या कर लेगा। पड़ोसियों ने बताया कि उसे समझाया भी गया था।
बेटी के साथ सुबह घर से निकला था

पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि विकास की बेटी वेदिका उन्नाव के एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी। बीते सोमवार को वह सुबह अपनी बेटी वेदिका को लेकर घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। रात में दोनों ने ट्रेन के आगे कटकर जान दे दी।
घर में कोई नहीं पहुंचा, छाया रहा सन्नाटा

मंगलवार दोपहर दो बजे तक सहजनी स्थित उनके किराए के मकान में कोई भी नाते-रिश्तेदार या परिवार का सदस्य नहीं पहुंचा था। घर पर सन्नाटा छाया रहा। वह बीच के फ्लैट में रहते थे।
प्राइवेट कंपनी में थे डिप्टी मैनेजर, कर्मचारी रोए...

दिवंगत विकास हुप्ता मगरवारा स्थित एक मोल्डटेक कंपनी में डिप्टी मैनेजर थे। उनकी मौत की खबर सुनकर कंपनी के सुपरवाइजर मनोज यादव व रामाराव उनके घर पहुंचे। जहां वह लोग घटना से दुखी होकर रो पड़े। बताया कि वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे।
सहजनी में 57 सौ रुपये किराए के मकान में रह रहे थे

दिवंगत विकास गुप्ता के मकान मालिक कंचननगर मोड़ राजधानी मार्ग निवासी पिंटू गुप्ता ने बताया कि सहजनी में उनका एक मकान है। जिसमें वह लगभग तीन साल से पत्नी व बेटी के साथ रह रहे थे। बताया कि वह हर माह 57 सौ रुपये मकान का किराया देते थे।
बनवा रहे थे अपना मकान

दिवंगत विकास गुप्ता मगरवारा मसवासी के पास अपना मकान बनवा रहे थे। मकान बनने के बाद उसमें रहने की बात आस प़ड़ोस के लोगों से किया करते थे। पड़ोसी बोले उनकी मकान बनने की तमन्ना पूरी न हो सकी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162864