search

जुआ बना जानलेवा, पैसे हारने के बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोस्त को उतारा मौत के घाट; ट्रेन में छिपाया शव

Chikheang 1 hour(s) ago views 690
  

हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जागरण



जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। 13 फरवरी को रेवाड़ी के जंक्शन पर ट्रेन के शौचालय में मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जुआ खेलने के दौरान पैसे हारने के विवाद में पुरानी दिल्ली के रेलवे जंक्शन पर मृतक के दोस्त ने ही अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से वार कर हत्या की थी।

हत्या के बाद शव की पहचान छुपाने के मकसद से शव को ट्रेन के शौचालय में रख दिया था। जीआरपी ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गांव मोहम्मदपुर के बाल्मीकि मोहल्ला नंदग्राम के रहने वाले करीब 30 वर्षीय करन सिंह का शव 13 फरवरी को रेवाड़ी के जंक्शन पर एक ट्रेन के शौचालय से बरामद हुआ था, जिसके सिर पर चोट के निशान मिले थे।
9 फरवरी को घर से लापता हुआ था करन

जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले करन सिंह के रूप में हुई थी।

जांच में सामने आया कि करण सिंह 9 फरवरी को घर से लापता हुआ था। रेवाड़ी व दिल्ली जंक्शन के बीच से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के बाद पुलिस को आरोपितों का सुराग मिला।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के पड़ोस में रहने वाले रंजीत व एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछा पूछताछ में सामने आया कि रंजीत और करण सिंह दोनों दोस्त थे और जुआ खेलते थे।
रंजीत जुए में पैसे हार गया था

रंजीत जुआ में पैसे हार गया था, जिसकी वजह से वह करण सिंह से रंजीत रखता था। 9 फरवरी को रंजीत अपने साथियों के साथ करण सिंह को घूमने के बहाने दिल्ली के जंक्शन पर ले गया। वहां नुकीले हथियार से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

जीआरपी थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया की हत्या के बाद शव को रेवाड़ी जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में रख दिया गया था। आरोपित रंजीत पर चोरी व छीना-झपटी के दो अन्य मामले भी दर्ज हैं। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168249