search

पटियाला में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Chikheang 2025-11-4 19:07:09 views 1278
  

शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया, केस दर्ज।



संवाद सूत्र, पातड़ां (पटियाला)। थाना पातड़ां की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 24 अक्टूबर को सुबह करीब सात बजे वह काम से पातड़ां कस्बे में गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह शहर से घर लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद पता चला कि राणा निवासी देवबंद, फुलदपुरा, धनुभगत, जिला सहारनपुर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244