search
 Forgot password?
 Register now
search

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर बनेंगे कई दुर्लभ योग, रात के समय करें ये खास उपाय

LHC0088 2025-11-4 21:37:03 views 1279
  

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली की रात करें ये उपाय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देव दीपावली का पावन पर्व इस साल 5 नवंबर 2025 को मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन कई दुर्लभ और मंगलकारी योगों का निर्माण हो रहा है, जिस वजह से इस दिन (Dev Deepawali 2025) का महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर इस तिथि पर रात के समय अगर कुछ उपाय किए जाए, तो जीवन के सभी कष्ट और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है, तो आइए इस आर्टिकल में इस तिथि से जुड़े चमत्कारी उपाय जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
देव दीपावली की रात करें ये चमत्कारी उपाय (Dev Deepawali 2025 Night Rituals)

  
दीपदान और हरिहर पूजा

देव दीपावली के दिन प्रदोष काल में अपने घर के मुख्य द्वार, तुलसी चौरा और मंदिर में शुद्ध घी या तिल के तेल के 11 या 21 दीपक जलाएं। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की साथ पूजा का विधान है। दीपदान (Evening Deep Daan Tips) करते समय \“ॐ नमः शिवाय\“ और \“ॐ नमो नारायणाय\“ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
श्री सूक्त का पाठ

देव दीपावली (Dev Deepawali 2025 Ritual) पर रात के समय माता लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठकर \“श्री सूक्त\“ का पाठ करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन और वैभव में अपार वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा की रात लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में स्थाई रूप से उनका वास होता है।
शनि और राहु-केतु दोष मुक्ति के उपाय

इस पावन तिथि (Kartik Purnima Puja Timing) की रात शिवलिंग पर गंगाजल और दूध मिलाकर अभिषेक करें। इसके साथ ही \“ॐ नमः शिवाय\“ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
चंद्र दर्शन और अर्घ्य

देव दीपावली पर जब चंद्रमा पूर्ण रूप से निकल आए, तो कच्चे दूध, जल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। इसलिए इस शुभ अवसर पर चंद्रमा को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। इससे सौभाग्य बढ़ता है।
दान का संकल्प

इस शुभ दिन पर रात के समय भगवान का ध्यान करते हुए किसी गरीब या ब्राह्मण को दान देने का संकल्प लें। फिर अगले दिन गर्म वस्त्र, तिल, अन्न या दक्षिणा का दान करें। ऐसा करने से जीवन में दिन दूना-रात चौगुना पुण्य बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- Dev Diwali 2025: देव दीवाली पर गंगा आरती करने से मिलती है पापों से मुक्ति, पढ़ें इसका धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें- Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर नहीं जा पा रहे गंगा के घाट, तो घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com