search
 Forgot password?
 Register now
search

बिहार की पुरानी बनाम नई सरकार पर योगी का बड़ा बयान, चुनावी माहौल गर्म

deltin33 2025-11-4 22:13:00 views 1009
  

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को किया गया सम्मानित। जागरण



संवाद सहयोगी, मोहिउद्दीननगर । बिहार के समस्तीपुर जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने बीते 20 वर्षो में बिहार का चौतरफा विकास किया है।

पहले बिहार का नाम सुनते ही लोग कांप उठते थे। कट्टे की सरकार चलती थी। जंगल राज से पहचान थी। वहीं आज यह राज्य विकास का राल माडल बन चुका है।

2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास के रास्ते खुले उसके गवाह आप खुद है। जो लोग आज विकास की बात करते हैं, नौकरी देने की बात करते है। ये वहीं लोग है जिन्होंने युवाओं के सुंदर भविष्य को बर्बाद किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जंगल राज ने बिहारी के सपनों को कर दिया चकनाचूर

जंगल राज स्थापित कर पूरे बिहार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। उन्होंने अपराध को बढ़ावा दिया, कट्टा के बल सरकार चलाई, कलम के बदले युवाओं को बंदूक थमा दी।

वहीं आज पढ़ाई लिखाई व कमाई की बात करते है। हम उस धरती को नमन करते है जिस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर, पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद, शारदा सिन्हा, रामधारी सिंह दिनकर जैसे विभूतियों ने जन्म लिया।
बिहार अब पहचान का मोहताज नहीं

यह एक समय आया जब जंगल राज कायम हो गया। उस वक्त यही बिहार अपनी पहचान को मोहताज हो गया था। आज नीतीश बाबू की सरकार में बिहार अब पूरे भारत क्या विश्व में पहचान की मोहताज नहीं है।

वे उच्च विद्यालय मोहिउद्दीनगर परिसर में एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

हर हर महादेव, जय श्री राम के उद्घोष से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ताकत आपने यूपी में देखा।

अगर वहां डबल इंजन की सरकार ना बनती तो अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कतई नहीं हो पाता। सीतामढ़ी में माता सीता की मंदिर निर्माण की चर्चा भी नहीं होती।

हमलोगों ने संकल्प लिया चाहे जो हो जाए लाठी डंडे खाएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। एनडीए की सरकार ने कभी भी माफिया, भ्रष्टाचारी, अपराधियों से समझौता नहीं किया है।

अगर कहीं से भी ऐसे असामाजिक तत्व अपना पांव फैलाने की कोशिश करता है तो उसे बुलडोजर से मसल दिया जाता है। हम पर आरोप लगता है कि योगी हर चीज का नाम बदल रहा है।

नाम नहीं बदल रहा उत्तर प्रदेश की पहचान बदल रही है। यही सुशासन व एनडीए सरकार की पहचान व आपके दिल में सरकार के प्रति विश्वास है। बिहारी अपनी प्रतिभा का मोहताज नहीं है।

जंगल राज के समय में बिहारियों की प्रतिभा को कुचला गया। चरवाहा विद्यालय के सपने दिखाए, हाथों में कलम की जगह कट्टा, गोली बंदूक की पद्धति को बढ़ावा दिया गया।

एनडीए की सरकार बनी जिसके बाद कट्टा पद्धति से मुक्ति मिली। बच्चों के हाथ कलम, किताब, साइकिल योजना, पेयजल, शौचालय, विद्युत सहित ऐसे-ऐसे सैकड़ों विकास की योजना संचालित कराया।

जिससे यहां के लोगों के दिल में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ी और जंगल राज की पार्टी को उखाड़ फेंका। एक संकल्प व विश्वास के साथ अपने सुशासन की सरकार स्थापित करने में अपना शत प्रतिशत योगदान दिया।

योगी अपने लगभग 45 मिनट के संबोधन में महिलाओं के खाते में 10-10 हजार, हर घर नल जल योजना, शौचालय, मुफ्त राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल पुलिया आदि विकास कार्यों की चर्चा की।

कहा कि पहले क्या था। अब वहीं बिहार है जहां सब कुछ है। ये एनडीए सरकार के सही सोच व विकास के प्रति लिया गया संकल्प से संभव हो पाया है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने के लिए यहां के प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को भारी मतों से विजय बनाए। एनडीए प्रत्याशी के दिल में जनसेवा की भावना है। अध्यक्षता सुरेन्द्र पासवान ने की।

संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह गुल्लू ने किया। मंच पर विधान पार्षद डा. तरुण कुमार, प्रेमलता, धर्मेन्द्र साह, वरीय भाजपा नेता चंद्रकांत चौधरी आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com