search

दिल्ली में कड़ाके की ठंड: तापमान में भारी गिरावट, रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

Chikheang 2025-11-6 17:07:09 views 1308
  

कर्तव्य पथ के पास घूमते पर्यटक। फोटो सौजन्य- जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे और ठंडक के लगातार बढ़ते एहसास के बीच गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई। यही वजह रही कि अब गुरुवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग की मानें तो ठंड लगातार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार सुबह कहीं कहीं कोहरा हल्का ही था। इससे दृश्यता का स्तर भी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ।

  

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का अभी तक सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली पर दिख रहा है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ पहाड़ों की ठंडक भी पहुंच रही है। इसी के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। दूसरी तरफ हवा फिर बिगड़ने लगी है। आज सुबह नौ बजे आईक्यू एयर ने राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 727 दर्ज किया, जो खतरनाक से भी बहुत अधिक है। वहीं सीपीसीबी ने 271 दर्ज किया, जो खराब श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में जहरीली हवा से राहत नहीं, चांदनी चौक में AQI 294 दर्ज; जानिए NCR का हाल

यह भी पढ़ें- हवा चलते ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता में दिखा सुधार, AQI का आंकड़ा \“बहुत खराब\“ से घटकर आया \“खराब\“ की श्रेणी में
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244