आठ से चलेगी वंदे भारत, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

cy520520 2025-11-6 21:07:53 views 767
  

सहारनपुर को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सहारनपुर को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन का सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालन आठ नवंबर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ नवंबर को बनारस से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन को सहारनपुर के लिए रवाना करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आठ नवंबर से शुरू हो जाएगा। लखनऊ स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ नवंबर को बनारस से हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अगले दिन से वंदेभारत का शेड्यूल के मुताबिक संचालन होगा। रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी तथा सोमवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 5 बजे चलकर और दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर मात्र पौने आठ घंटे में पहुंचेगी। वापसी में सहारनपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंच जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की व सहारनपुर ठहरेगी।

लखनऊ मार्ग पर संचालित हैं 24 ट्रेन : वर्तमान में सहारनपुर से होकर निकलने वाली 24 ट्रेनें लखनऊ मार्ग पर संचालित है। इनमें कुछ ट्रेन साप्ताहिक, कुछ दो या तीन दिन तथा अधिकांश रोजाना संचालित हो रही हैं। इसके बावजूद इन ट्रेनों में सफर को मारामारी मची रहती है तथा रिजर्वेशन हमेशा फुल रहते है। लखनऊ मार्ग की ट्रेनों में अमृतसर हावड़ा मेल, अर्चना एक्सप्रेस, चंडीगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, हिमगिरी, गोरखपुर सुपरफास्ट, अमरनाथ एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, अमृतसर किशनगंज एक्सप्रेस, अकाल तख्त, गुरमुखी एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस, वैष्णोदेवी गाजीपुर, हमसफर, नौचंदी, टाटा नगर, सरयू यमुना, शहीद एक्सप्रेस, तिनसुखिया , बेगमपुरा, चंडीगढ़ लखनऊ, चंडीगढ़ पाटलीपुत्र, गंगा सतलुज एक्सप्रेस शामिल हैं।


देहरादून-आनंद विहार के बीच चल रही वंदे भारत
पूर्व में संचालित प्रथम वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सहारनपुर होकर आनंद विहार जाती है। यह ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे रवाना होती है, जो सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचती है और आनंद विहार पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:45 बजे है। वापसी में आनंद विहार से शाम 5:50 बजे चलकर सहारनपुर में रात 7:55 बजे आती है।

नगर विधायक ने की थी मांग
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहारनपुर आगमन के दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर ने चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की थी। तब रेल मंत्री द्वारा ट्रेन के जल्द संचालन का आश्वासन दिया था। रेलवे बोर्ड की 15 अक्टूबर को हुई बैठक में सहारनपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी गई थी। नई वंदे भारत ट्रेन मिलने से जिले के लोगों में भारी उत्साह है। इसके संचालन से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इन स्टेशनों से इस समय चलेगी वंदे भारत ट्रेन
लखनऊ से सुबह 5:00 बजे रवाना
सीतापुर :5:55 बजे पहुंचेगी
सीतापुर सिटी : 6:10 बजे
शाहजहांपुर : 7:10 बजे

बरेली : 8:08 बजे
मुरादाबाद : 9:27 बजे
नजीबाबाद : 10:45 बजे
रुड़की : 11:40 बजे
सहारनपुर : 12:45 बजे

प्रस्थान
सहारनपुर से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान
रुड़की आगमन 3:35 बजे
नजीबाबाद : 4:40 बजे
मुरादाबाद : 6:10 बजे शाम

बरेली : 7:33 बजे
शाहजहांपुर 8:38 बजे
सीतापुर सिटी : 9:40 बजे
सीतापुर : 9:50 बजे
लखनऊ जंक्शन रात्रि 11:00 बजे
सभी स्टेशनों पर दो मिनट का स्टापेज दिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133022

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.