search

Dumka Crime: किशोरी के शरीर का आधा भाग पेड़ से लटका था, आधा जमीन पर पड़ा ... दस दिनों से थी लापता, हत्या की आशंका

cy520520 2025-11-8 02:37:15 views 1250
  

ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखकर पुलिस को दी सूचना, घटना स्थल पर जमा ग्रामीण।  



संवाद सहयोगी जागरण, सरैयाहाट (दुमका ) : थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से 27 अक्टूबर को घर से गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी का पुलिस ने गुरुवार को तीनघरा टोला के समीप झाड़ी में पेड़ से लटका हुआ क्षत- विक्षत शव बरामद किया। शव का आधा भाग पेड़ से लटका हुआ था और आधा नीचे जमीन पर पड़ा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीणों ने बताया कि हत्या कर एक भाग को पेड़ से लटका दिया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि बेटी 27 अक्टूबर को सुबह घर से निकलकर कहीं चली गई।

वह जब शाम तक घर नहीं लौटी तो सभी रिश्तेदारों एवं आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी इसी थाना के बरहेट गांव के दिलखुश पासवान से मोबाइल पर बराबर बात किया करती थी। शक जाहिर करते हुए बताया था कि उक्त युवक ने ही बेटी को कहीं भगा ले गया है।

मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी कि गुरुवार को शव दिखने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को अनुसंधान करने में मदद मिलेगी।
किशोरी के चाचा ने कहा- भतीजी ने स्वयं मौत को गले लगाया

वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहरह मृतक के चाचा ने बताया कि किशोरी पहले से बीमार चल रही थी। जिस युवक पर भगा ले जाने की शंका व्यक्त की गई है, वह किशोरी का रिश्ते में भाई लगता है। भगाने से दो दिन पहले ही दिलखुश मुंबई चला गया था। उसके जाने के बाद ही वह घर से निकली। उसकी हत्या नहीं हुई,उसने स्वयं फांसी लगाकर जान दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725