search

Mainpuri News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार हो गए चोर, कार मालिक करता रह गया इंतजार

Chikheang 2025-11-20 18:37:07 views 1319
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण मैनपुरी। करहल में कार खरीदने के बहाने आए दो युवक टेस्ट ड्राइव करने के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक देर तक उनके लौटने का इंतजार करता रहा। थक हार कर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव अहलादपुर निवासी राघवेंद्र ने अपनी क्रेटा कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। 13 नवंबर को एक युवक ने कार खरीदने के लिए बात की। 15 नवंबर को रनवीर निवासी नगला चक व एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास कार लेने आए।

बातचीत करने के दौरान उन्होंने गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करने के लिए चाबी मांगी और कार लेकर चले गए। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं आए तो रनवीर से मोबाइल पर बात की। तो रनवीर ने उक्त दूसरे युवक को जानने से ही इनकार कर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Spanish Tourist को पसंद आया मैनपुरी, भगवान शिव की पूजा कर भारतीय शादी के देखे रीति-रिवाज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244