search
 Forgot password?
 Register now
search

धर्मेंद्र से विजय रूपाणी तक... 2025 में दुनिया को अलविदा कह गई कई बड़ी हस्तियां, नहीं रहे ये दिग्गज

deltin33 2025-11-24 23:38:06 views 956
  

दुनिया को अलविदा कह गए कई बड़े नाम धर्मेंद्र से लेकर जुबिन गर्ग तक (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 मनोरंजन और राजनीतिदोनों ही दुनिया के लिए बेहद दुखद रहा। इस साल कई बड़े कलाकार, गायक और नेता हमें छोड़कर चले गए। धर्मेंद्र से लेकर सुलक्षना पंडित, ज़ुबीन गर्ग, सतिश शाह और कई अन्य दिग्गजों का निधन उनके चाहने वालों के लिए बड़ी क्षति है। उनकी मेहनत और काम हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
धर्मेंद्र

  

धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे देश को दुखी कर दिया। बॉलीवुड के \“ही-मैन\“ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशकों से भी ज्यादा समय तक अपने अभिनय से सभी का दिल जीता।
सुलक्षणा पंडित

  

सुलक्षणा पंडित का 7 नवंबर को निधन हुआ। उन्होंने अपने समय के बड़े सितारोंराजेश खन्ना, विनोद खन्ना और शशि कपूरके साथ काम किया और एक सफल प्लेबैक सिंगर भी रहीं।
सतीश शाह

  

सतीश शाह की मृत्यु 25 अक्टूबर 2025 को हुई। वह साराभाई वर्सेस साराभाई, मैं हूं ना और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों से हमेशा याद किए जाएंगे।
गोवर्धन असरानी

  

गोवर्धन असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में हुआ। वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे।
जुबीन गर्ग

  

गायक जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुआ। बॉलीवुड, असमिया और बंगाली संगीत में उनकी आवाज का बड़ा योगदान रहा।
पंकज धीर

  

अभिनेता पंकज धीर ने 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली। महाभारत में कर्ण के उनके किरदार को आज भी लोग याद करते हैं।
मुकुल देव

  

अभिनेता मुकुल देव का 23 मई 2025 को निधन हुआ। वे सोनिया और अर्जुन और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे।
मनोज कुमार

  

वेटरन अभिनेता मनोज कुमार का निधन 4 अप्रैल को हुआ। उनकी फिल्मों क्रांति और रोटी कपड़ा और मकान ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
शेफाली जरीवाला

  

टीवी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जो कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं, उनका 27 जून 2025 को निधन हो गया।
विजय रूपाणी

  

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन जा रहा विमान उड़ान भरते ही क्रैश होकर जमीन पर गिर गया था। विमान देखते ही देखते आग के गोले में तब्‍दील हो गया और कुछ ही देर में जलकर सब कुछ खाक हो गया। इस घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई थी।
विजय कुमार मल्होत्रा

  

सीनियर बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 30 सितंबर की सुबह 93 वर्ष की उम्र में AIIMS दिल्ली में निधन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें \“अद्भुत नेता\“ बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
दीनानाथ भगत

  

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीनानाथ भगत का 8 सितंबर 2025 को पंजाब के लुधियाना में इलाज के दौरान निधन हुआ। वह 79 वर्ष के थे।

\“सिनेमा के एक युग का अंत...\“ PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु समेत इन नेताओं ने धर्मेंद्र को किया याद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com