MCD उपचुनाव 2025 में 38% मतदान, कम वोटिंग से बढ़ी राजनीतिक हलचल; चांदनी महल अव्वल व ग्रेटर कैलाश फिसड्डी

deltin33 2025-12-1 01:37:11 views 562
  

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगर निगम उपचुनाव में अपना मतदान करने के बाद अपने परिवार के साथ स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए तस्वीर खिंचवाई। एएनआई



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एमसीडी की 12 सीटों उप चुनाव की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। सुबह साढ़े सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। साढ़े पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। इसमें 38 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि 2022 में निगम के आम चुनाव में इन सीटों पर 49.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी के साथ इस चुनाव में 53 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच दो स्थानों पर छोटी-मोटी नोक-झोंक हुई। वहीं, कुछ स्थानों पर आप के नेताओं ने वोटिंग को लेकर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए। इसके अलावा सभी स्थानों पुलिस और अर्द्वसैनिक बलों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। ईवीएम को दस स्थानों पर बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया है। जहां 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी। अब मतों की गणना तीन दिसंबर को होगी।
सीटें पार्षदों के विधायक बनने से हुई थीं रिक्त

इस उप चुनाव में सीएम रेखा गुप्ता से लेकर सांसद कमलजीत सहरावत और के साथ कुल 11 विधायकों के साथ ही भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर और प्रत्याशियों ने परिवार संग मतदान में हिस्सा लिया क्योंकि यह सीटें पार्षदों के विधायक बनने से रिक्त हुई थीं। इसके अलावा द्वारका बी सीट कमलजीत सहरावत के सांसद बनने से रिक्त हुई थी।
पिछले चुनाव के मतदान प्रतिशत से आई गिरावट

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 6 लाख 99 हजार 537 मतदाताओं में से 2 लाख 65 हजार 825 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सर्वाधिक मतदान चांदनी महल वार्ड में 56 प्रतिशत हुआ। सबसे कम मतदान ग्रेटर कैलाश वार्ड 27 प्रतिशत हुआ। 2022 के निगम आम चुनाव में इस सीट पर 39.07 प्रतिशत मतदान हुआ था।
चांदनी महल सीट की रोचक गणित

उल्लेखनीय है कि चांदनी महल सीट पर पर 2022 में आप की टिकट पर आले मोहम्मद इकबाल सबसे ज्यादा 17 हजार वोटों से जीते थे। 2025 में विधानसभा चुनाव में भी वह विधायक का चुनाव सर्वाधिक मतों से जीते। इस सीट पर उनके पसंद का प्रत्याशी न उतारे जाने के बाद उनके पिता शोएब इकबाल ने आप से इस्तीफा दे दिया। आले मोहम्मद इकबाल भी आप पार्टी से अलग अपने पिता द्वारा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए नजर आए थे।
उप-चुनाव में जनता का मिला भरपूर समर्थन: रेखा गुप्ता

नगर निगम उपचुनाव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पति मनीष गुप्ता और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ शालीमार बाग क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर जाकर अपना मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कई बुजुर्ग महिला मतदाताओं से बात भी की, उनका हाल जाना।

उन्होंने कहा, \“दिल्ली में निगम के 12 सीटों पर उप-चुनाव में जनता का ढेर सारा प्यार और समर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिला है। मैं जनता से निवेदन करना चाहती हूं कि वे अपने मत का उपयोग जरूर करें। वोटिंग प्रतिशत भी अच्छा होना चाहिए। ताकि सही प्रतिनिधि दिल्ली को मिल सके।\“

वहीं, शालीमार बाग से भाजपा उम्मीदवार अनीता जैन ने कहा कि शालीमार बाग पारंपरिक रूप से पार्टी का गढ़ रहा है, इसलिए जीत पक्की है। हालांकि, हम जीत का अंतर बढ़ाना चाहते हैं। यहां ज्यादा दिक्कतें नहीं हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता क्षेत्र में बहुत काम कर रही हैं।
कम मतदान ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की धड़कन

दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उप चुनाव में हुए कम मतदान ने राजनीतिक दलों की धड़कने बड़ा दी हैं। जहां 12 में से नौ सीटों पर भाजपा और आप के प्रत्याशियों के बीच सीधी लड़ाई नजर आई। वहीं, चांदनी महल सीट पर आप और ऑल इंडिया फाॅरवर्ड ब्लाॅक के प्रत्याशी के बीच कड़ी लड़ाई दिखी। संगम विहार सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आए। हालांकि, मतदान के कम प्रतिशत को देख प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों की धड़कनें इसलिए भी बढ़ी हैं क्योंकि संगम विहार और अशोक विहार के साथ ही चांदनी चौक वार्ड में प्रत्याशियों में जीत-हार का अंतर बहुत कम रहा था।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी वार्ड का किया निरीक्षण

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सभी 12 में सात सीटों पर निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा चांदनी चौक भी पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी दिल्ली की कचौड़ी और अन्य पकवानों का आनंद लिया।

इस दौरान सचदेवा ने अच्छे मतों से सीटों से जीतने का दावा किया। सचदेवा ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं संवाद किया है। ऐसे में मतदाताओं का रूझान भाजपा की तरफ है। भाजपा इस चुनाव को अच्छे बहुमत से जीतेगी।

इसके अलावा सभी सीटों पर भाजपा के सांसदों ने भी निरीक्षण किया।इसके अलावा प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी निगरानी के लिए टीम बनाई गई थी। जहां पर हर वार्ड के लिए अलग-अलग टीम हर बूथ की जानकारी ले रही थी। साथ ही एक बड़ी स्क्रीन भी प्रदेश मुख्यालय पर लगाई गई थी।
सीसीटीवी से चुनाव आयुक्त कर रहे थे निगरानी

एमसीडी के उप चुनाव को भी दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी गंभीरता से लिया है। चुनाव आयुक्त विजय देव ने मुख्यालय में लगे स्क्रीन पर सभी पोलिंग स्टेशन पर लगे कैमरों के माध्यम से निगरानी की। विजय देव ने कहा कि हमने हर वार्ड स्तर पर चुनाव की तैयारी की थी। पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। पहली बार हमने मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग सीसीटीवी के जरिए की। इसके साथ ही क्यू मैनेजमेंट सिस्टम भी लांच किया गया था। 12 माडल बूथ और 12 पिंक बूथ इस चुनाव में बनाए गए थे।
वार्डमतदान प्रतिशत 2022 मतदान प्रतिशत 2025

मुडंका
55.63 44.5
शालीमार बाग-बी50.41 37.53
अशोक विहार42.95 33.82
चांदनी चौक44.50 35.65
चांदनी महल54.15 55.93
द्वारका बी39.10 29.76
ढिचाऊं कलां 55.17 37.2
नारायणा45.16 42.76
संगम विहार ए53.75 44.4
दक्षिणपुरी 53.12 40.23
ग्रेटर कैलाश 39.0726.76
विनोद नगर 50.15 36.47
कुल 49.08 38.51


यह भी पढ़ें- Delhi MCD ByElection 2025: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव आज: 7 लाख वोटर करेंगे 53 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
323453

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.