आज का इतिहास

deltin55 2025-10-3 17:03:43 views 805

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-



  • 1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।  


  • 1841: अमेरिका के मशहूर वैज्ञानिक सैमुएल स्लॉकम ने 'स्टैप्लर' का पेटेंट कराया।  


  • 1846: डॉ. विलियम मॉर्टन ने एनेस्थीसिया का इस्तेमाल कर पहली बार दांत निकाला।  


  • 1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।   


  • 1947: पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए।   


  • 1967: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।  


  • 1975: एएच-64 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर ने पहली बार उड़ान भरी।  


  • 1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत। अपुष्ट खबरों में 28,000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था।  


  • 1984: नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।  


  • 1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना।  


  • 1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।  


  • 1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत।  


  • 2000 : आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए।  


  • 2001: कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव राव सिंधिया का विमान दुर्घटना में निधन हुआ।  


  • 2001: इजरायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।  


  • 2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया।  


  • 2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत।  


  • 2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।  


  • 2010: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में 2:1 के बहुमत से विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।  


  • 2013: चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया।  


  • 2020 : भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।  


  • 2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया।  








Deshbandhu



WorldWorld HistoryIndian and World History









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

12

Posts

610K

Credits

administrator

Credits
66761

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.